Steroids के ज्यादा सेवन ने बनाया Anant Ambani को ओवर-वेट, जानिए इसके साइड- इफेक्ट और बचाव

punjabkesari.in Saturday, Mar 02, 2024 - 04:15 PM (IST)

इन दिनों अनंत अंबानी का प्री- वेडिंग फंक्शन चल रहा है। जहां पर खुद अनंत ने अपनी हेल्थ issues के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वो बचपन से ही मोटापा और अस्थमा जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसके इलाज के लिए वो स्टेरॉयड लेते हैं, जिस वजह से उनका वजन बढ़ गया। वो 208 किलो के हो गए थे। हालांकि उन्होंने व्यायाम और हेल्दी डाइट से वजन कम कर लिया था, लेकिन स्टेरॉयड लेने के बाद बहुत strict डाइट फॉलो करना पड़ता है। अनंत ये नहीं कर पाए और वापस से मोटे हो गए। खैर, यहां सवाल ये उठता है कि आखिर स्टेरॉयड है क्या, किन बीमारियों में इसका इस्तेमाल होता है और इससे शरीर को क्या साइड- इफेक्ट होते हैं।

क्या होता है स्टेरॉयड

स्टेरॉयड 3 तरह के होते हैं- गोलियां, सिरप और लिक्वड के रूप में। ये एक तरह का हॉर्मोन है जो बॉडी में नेचुरल तरीके से बनता है। स्टेरॉयड दवाएं नेचुरल हॉर्मोन का कृत्रिम रूप है, जिसका इस्तेमाल अलग- अलग बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। बीमारियों का इलाज करने वाली दवाइयों के प्रकार को कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स कहा जाता है। इनके सेवन से वजन बहुत तेजी से बढ़ता है। इसका साइड इफेक्ट ये होता है कि भूख ज्यादा लगती है और मरीज ज्यादा कैलोरी का सेवन करने लगता है। बॉडी में ज्यादा फैट जमा होता है। वहीं इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म पर भी फर्क पड़ता है जो मोटापे का कारण बनता है। 

PunjabKesari

स्टेरॉयड लेने के साइड इफेक्ट

इसके सेवन का सबसे ज्यादा असर बॉडी के कुछ हिस्सों जैसे चेहरे, पीठ और पेट में देखने को मिलता है। आइए आपको बताते हैं इससे सेहत को होने वाले नुकसान...

- कोविड- 19 के दौरान डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज के लिए स्टेरॉयड का ज्यादा इस्तेमाल किया है। इससे बीपी बढ़ा सकता है।

PunjabKesari

- हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।

- शुगर लेवल बढ़ने लगता है।

- एग्जाइटी और डिप्रेशन का भी खतरा रहता है।

- कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाता है और हार्ट प्रॉब्लम्स का भी खतरा रहता है।

- इम्यूनिटी कमजोर होती है और बीमारियों का खतरा रहता है।

- पांव की मसल्स कमजोर होती है, जिसके चलते उठने- बैठने में परेशानी होती है।

PunjabKesari

ऐसे कर सकते हैं बचाव

- स्टेरॉयड का सेवन कर रहे हैं तो अपनी डाइट में कैल्शियम की मात्रा को बढ़ा दें।

PunjabKesari

-हाई शुगर डाइट जैसे कुकीज, जैम, शहद, चिप्स, कैंडी और केक जैसी चीजों से परहेज करें। इससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा।

-लीन मीट, चिकन और मछली का सेवन करें। इसके अलावा पोटैशियम युक्त डाइट जैसे आली, केले, खरबूजा, चकोतरा, लाइमा बीन्स, दूध, संतरे, किशमिश, पालक, टमाटर का जूस और दही का सेवन करें।

- बॉडी की कैलोरी को बर्न करने के लिए वॉक, योग और एक्सरसाइज करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static