आज फिर सुबह-सुबह आया भूकंप, तेज झटकों से डरकर घरों से बाहर निकले लोग

punjabkesari.in Monday, Jan 05, 2026 - 09:19 AM (IST)

नारी डेस्क: मेघालय और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों को आज सुबह आये भूकंप ने हिलाकर रख दिया, जिससे यहां के निवासियों में दहशत फैल गई। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 मापी गयी। मेघालय की राजधानी शिलांग स्थित पूर्वोत्तर भूकंप विज्ञान केंद्र (एनईएससी) के अनुसार, भूकंप के झटके भारतीय समयानुसार सुबह 04:17:40 बजे महसूस किए गए।
 

यह भी पढ़ें:  रोजाना सिर्फ 10 मिनट की वर्कआउट आपको कैंसर से रखेगा हमेशा के लिए दूर: अध्ययन
 

 इसका केंद्र 26.37 उत्तरी अक्षांश और 92.29 पूर्वी देशांतर पर, असम के मोरीगांव जिले में 50 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। अभी तक किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप विज्ञानियों द्वारा सात पूर्वोत्तर राज्यों - असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर - को विश्व का छठा प्रमुख भूकंप संभावित क्षेत्र माना जाता है।
 

यह भी पढ़ें:  अच्छी नहीं है मुंह से सांस लेने की आदत, एक नहीं इसके हैं कई नुकसान
 

वहीं शनिवार देर रात भारत के पड़ोसी देश नेपाल में 3.5 तीव्रता का हल्का भूकंप आया। यह कंपन रात 10:36 बजे (IST) 10 किलोमीटर की कम गहराई पर हुआ। इसका केंद्र 26.81 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 86.46 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static