''छठ पूजा'' की बधाई देने में अमिताभ ने कर दी ये गलती, यूजर्स बोले- महानालायक

punjabkesari.in Saturday, Nov 21, 2020 - 01:18 PM (IST)

दिवाली के 6 दिन बाद भारत में छठ पूजा का पर्व मनाया जाता है जो कि नवरात्रि और दुर्गा पूजा की ही तरह महत्वपूर्ण है। इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और सूर्यदेव की उपासना करती हैं। इस साल यह पर्व 18 नवंबर से 21 नवंबर तक मनाया जा रहा है। इस खास मौके की बाॅलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने फैंस को शुभकामनाएं दी। लेकिन छठ पूजा की शुभकामनाएं देने के बाद यूजर्स ने अमिताभ बच्चन को निशाने पर लेते हुए ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

दरअसल, अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर फैंस को छठ पूजा की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'छठ पूजा (प्रतिहार षष्ठी / सूर्य षष्ठी) सभी को नमस्कार...सूर्य से उसके परोपकार के लिए आशीर्वाद प्राप्त करते हुए। छत पूजा की अनेक अनेक शुभकामनाएं।' 

 

अमिताभ ने अपने इस ट्वीट में गलती से छठ की जगह छत लिख दिया। बस फिर, यूजर्स ने एक्टर की इस भूल को पकड़ते हुए उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'चचा, छत नहीं छठ पूजा। अब आप फिर से सुधार करेंगे।' 

 

PunjabKesari

 

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'छत नहीं छठ पूजा होता हैं महानालायक सही से तो लिखना सीखो पहले।'

 

PunjabKesari

 

यहां देखे यूजर्स के किए कमेंट

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static