क्या 83 की उम्र में KBC और बॉलीवुड से रिटायरमेंट ले रहे हैं अमिताभ बच्चन, बिग बी ने खुद बताया सच

punjabkesari.in Tuesday, Sep 15, 2026 - 04:48 PM (IST)

नारी डेस्क : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी पूरी एनर्जी के साथ काम कर रहे हैं। फिल्मों के साथ-साथ टीवी के पॉपुलर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति में भी उनकी मौजूदगी दर्शकों को खूब पसंद आती है। ऐसे में हाल ही में उनके एक ब्लॉग पोस्ट के बाद अचानक उनके रिटायरमेंट की खबरें चर्चा में आ गईं। फैंस को लगा कि क्या बिग बी अब एक्टिंग और टीवी की दुनिया को अलविदा कहने वाले हैं? लेकिन अब अमिताभ बच्चन ने खुद इन खबरों की सच्चाई बता दी है।

रिटायरमेंट को लेकर क्या बोले अमिताभ बच्चन?

अमिताभ बच्चन ने साफ कर दिया है कि फिलहाल उनका रिटायरमेंट लेने का कोई इरादा नहीं है। दरअसल, उनके एक पुराने ब्लॉग पोस्ट को पढ़कर सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें लगने लगी थीं कि शायद अभिनेता जल्द ही काम से दूरी बनाने वाले हैं। इन खबरों के बीच बिग बी ने अपने नए ब्लॉग पोस्ट के जरिए स्थिति साफ कर दी। उन्होंने रिटायरमेंट से जुड़ी खबर को शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, “जी नहीं हुजूर… मैं अभी अपने काम से रिटायर नहीं हो रहा हूं।” इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके पिछले पोस्ट का मतलब कुछ और था।

PunjabKesari

आखिर पुराने ब्लॉग में क्या लिखा था?

अमिताभ बच्चन ने अपने पिछले ब्लॉग में लिखा था कि काफी देर हो चुकी है और अब रिटायर होने का समय आ गया है। उनके इस अंदाज को लोगों ने काम से रिटायरमेंट से जोड़ लिया। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर उनके फिल्मों और KBC से रिटायर होने की खबरें फैलने लगीं। हालांकि, बिग बी ने अब अपने नए पोस्ट में मजाकिया अंदाज में बताया कि उनके लिखने का मतलब काम से संन्यास लेना नहीं था, बल्कि देर हो जाने के कारण सोने जाने से था। यानी अमिताभ बच्चन फिलहाल न तो बॉलीवुड से रिटायर हो रहे हैं और न ही काम छोड़ने का उनका कोई इरादा नजर आ रहा है।

यें भी पढ़ें : ‘दूधिया बदन’ वाले बयान पर फिर बोले Annu Kapoor, तमन्ना भाटिया को लेकर कही ये बड़ी बात

83 की उम्र में भी एक्टिव हैं बिग बी

अमिताभ बच्चन लंबे समय से हिंदी सिनेमा का अहम हिस्सा रहे हैं और उम्र के इस पड़ाव पर भी लगातार काम कर रहे हैं। फिल्मों के अलावा कौन बनेगा करोड़पति के होस्ट के तौर पर भी उनकी अलग पहचान है। ऐसे में रिटायरमेंट की खबर सामने आते ही फैंस के बीच चिंता बढ़ना स्वाभाविक था। लेकिन बिग बी के जवाब ने साफ कर दिया कि फिलहाल वह काम से दूरी बनाने के मूड में नहीं हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static