तलाक लेते ही कान्स पहुंच गई मौनी रॉय, "I don''t chase, I attract" गाने के साथ शेयर की अपनी ग्लैमरस तस्वीरों
punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 11:54 AM (IST)
नारी डेस्क: एक्ट्रेस मौनी रॉय ने हाल ही में प्रतिष्ठित कान्स रेड कार्पेट पर अपने शानदार लुक से सबका ध्यान खींचा। एक्ट्रेस ने अपनी शादीशुदा जिंदगी में चल रही दिक्कतों की खबरों के बीच, फ्रेंच रिवेरा से अपनी ग्लैमरस तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मौनी ने तस्वीरों और वीडियो का एक सेट शेयर किया, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। पोस्ट शेयर करते हुए मौनी ने कैप्शन में लिखा- "Croisette के रास्ते पर" साथ ही हैशटैग "#Cannes2026" भी इस्तेमाल किया।

एक्ट्रेस ने बैकग्राउंड गाने के तौर पर Affirmation Club के वायरल ट्रैक "I Don't Chase, I Attract" का इस्तेमाल किया, खासकर उसकी ट्रेंडिंग लाइन, "I love money, money loves me" का। तस्वीरों में मौनी रॉय एक लग्ज़री कार के अंदर पोज देती नज़र आईं। उन्होंने एक बेहद खूबसूरत डिजसइन वाला ऑफ-शोल्डर गाउन पहना था, जिसमें नेट और क्रिस्टल का पैटर्न बना हुआ था। उन्होंने अपने लुक को एक स्लीक बन, परफेक्ट मेकअप और शानदार डायमंड ज्वेलरी के साथ पूरा किया। एक्ट्रेस ने कार से बाहर निकलते हुए और Croisette के पास की सड़कों पर चलते हुए अपने वीडियो भी शेयर किए।

मौनी रॉय कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) के रेड कारपेट पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'बॉम्बे स्टोरीज' के ऑफिशियल पोस्टर और टीजर लॉन्च के लिए पहुंचीं। पहले दिन उन्होंने एक बेहद स्टनिंग गाउन चुना, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस कान्स लुक की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि उनके गाउन पर लगभग 700 से 800 साल पुरानी भारत की पारंपरिक कलाकारी देखने को मिली। 40 बरस की मौनी की खास बात यह रही कि उन्होंने इस विदेशी मंच पर इंडियन टेक्सटाइल और भारतीय कारीगरी को बेहद गर्व और खूबसूरती के साथ फ्लॉन्ट किया।

यह तस्वीरें मौनी रॉय की निजी ज़िंदगी और बिज़नेसमैन सूरज नांबियार के साथ उनकी शादी में चल रही दिक्कतों की खबरों और अटकलों के बीच आई है। कुछ दिनों पहले, मौनी और सूरज ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट पोस्ट के ज़रिए आधिकारिक तौर पर अपने अलग होने की घोषणा की थी। एक दिन बाद, सूरज ने एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने गुज़ारा भत्ता, आपसी झगड़ों और किसी तीसरे व्यक्ति के शामिल होने की खबरों पर पूरी तरह से विराम लगा दिया। एक हफ़्ता पहले, उनके रिश्ते में खटास की अफ़वाहें ऑनलाइन सामने आने लगी थीं, जब फ़ैन्स ने देखा कि मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफ़ॉलो कर दिया है।

