Cannes 2026: कान्स के रेड कार्पेट पर फिर छाईं उर्वशी रौतेला, सिल्वर गाउन में बिखेरा जलवा

punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 11:37 AM (IST)

नारी डेस्क: हर साल की तरह इस बार भी कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में बॉलीवुड अभिनेत्री Urvashi Rautela ने अपने ग्लैमरस अंदाज से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। रेड कार्पेट पर जैसे ही उर्वशी ने एंट्री की, कैमरों की फ्लैश लगातार उनकी तरफ मुड़ गईं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

पांचवीं बार कान्स में दिखा उर्वशी का जलवा

उर्वशी रौतेला लगातार पांचवीं बार कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी हैं। हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने अपने फैशन सेंस और कॉन्फिडेंस से लोगों को इंप्रेस किया। रेड कार्पेट पर उनका स्टाइल इतना शानदार था कि हर कोई बस उन्हें ही देखता रह गया। फैंस का कहना है कि उर्वशी हर साल कान्स में कुछ नया और अलग लेकर आती हैं, जो उन्हें बाकी सितारों से खास बनाता है।

सिल्वर सीक्वेंस गाउन में लगीं किसी प्रिंसेस जैसी

इस बार उर्वशी ने वियतनाम के मशहूर फैशन ब्रांड ‘जोलीपोली’ द्वारा डिजाइन किया गया सिल्वर सीक्वेंस गाउन पहना था। नेट और शिमरी डिटेलिंग से सजा यह आउटफिट उनके लुक को बेहद रॉयल बना रहा था। गाउन की बारीक कढ़ाई, स्टाइलिश हेयरस्टाइल और ग्लैमरस मेकअप ने उनके पूरे लुक में चार चांद लगा दिए। रेड कार्पेट पर चलते हुए उर्वशी किसी इंटरनेशनल फैशन स्टार से कम नहीं लग रही थीं। उनकी तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें “स्टनिंग”, “गॉर्जियस” और “रेड कार्पेट क्वीन” जैसे कॉमेंट्स देने शुरू कर दिए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लुक

कान्स से सामने आई उर्वशी की तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस उनके सिल्वर गाउन और जूलरी कॉम्बिनेशन की खूब तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि उर्वशी का यह लुक अब तक के उनके बेस्ट कान्स अपीयरेंस में से एक है। उनके रेड कार्पेट वॉक की क्लिप्स भी सोशल मीडिया पर लगातार शेयर की जा रही हैं। फैंस को खासतौर पर उनका कॉन्फिडेंस और ग्रेस काफी पसंद आ रहा है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: Cannes 2026 में छाया आलिया भट्ट का ड्रीमी अंदाज़, परी बन रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा

फैशन आइकन के तौर पर बना चुकी हैं खास पहचान

उर्वशी रौतेला सिर्फ अपनी एक्टिंग ही नहीं, बल्कि फैशन सेंस को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। पिछले कुछ सालों में उन्होंने इंटरनेशनल इवेंट्स में अपने स्टाइल स्टेटमेंट से अलग पहचान बनाई है। कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी हर बार उनका लुक चर्चा का विषय बन जाता है। उनके चाहने वालों का मानना है कि उर्वशी भारतीय फैशन को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर बेहद खूबसूरती से रिप्रेजेंट करती हैं। यही वजह है कि हर साल उनके कान्स लुक का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं।

PunjabKesari

भारत को रिप्रेजेंट करने पर क्या बोलीं उर्वशी

मीडिया से बातचीत के दौरान उर्वशी ने कहा कि कान्स जैसे बड़े इंटरनेशनल मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि ऐसे इवेंट्स केवल फैशन और फिल्मों तक सीमित नहीं होते, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और भारतीय स्टाइल को दुनिया के सामने पेश करने का भी एक शानदार मौका होता है। उर्वशी ने कहा कि वह हमेशा कोशिश करती हैं कि उनके लुक में भारतीय ग्लैमर और इंटरनेशनल फैशन का खूबसूरत मेल नजर आए।

फैंस को हर साल रहता है इंतजार

उर्वशी रौतेला का यह कान्स 2026 लुक अब इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा हिस्सा बन चुका है। उनके फैंस हर साल रेड कार्पेट पर उनके नए अंदाज का इंतजार करते हैं और इस बार भी अभिनेत्री ने अपने शानदार स्टाइल से लोगों का दिल जीत लिया है।
 PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static