अंबानी खानदान की नई बहू ने ईशा-राधिका-श्लोका को दी टक्कर, लहंगे ने लूट ली सारी सुर्खियां

punjabkesari.in Sunday, Feb 22, 2026 - 03:53 PM (IST)

नारी डेस्क:  अंबानी परिवार की बेटियां और बहुएं हमेशा ही अपने शानदार और स्टाइलिश ब्राइडल लुक्स के लिए चर्चा में रहती हैं। हाल ही में मुकेश अंबानी के भांजे विक्रम सालगांवकर ने श्वेना पॉय से शादी की और उनकी शादी का लुक सोशल मीडिया पर छा गया। इस नए ब्राइडल लुक ने सबका ध्यान खींचा, इतना कि लोग इसे ईशा, राधिका और श्लोका के लहंगों से भी ज्यादा खूबसूरत बता रहे हैं।

अंबानी खानदान की दुल्हनें हमेशा से खास

अंबानी परिवार की बहुएं और बेटियां अपने हर वेडिंग लुक में अनोखी और ग्लैमरस दिखती हैं। ईशा अंबानी, राधिका मर्चेंट, श्लोका मेहता और अब श्वेना पॉय ने अपने-अपने लहंगों और जूलरी से फैशन गोल्स सेट किए हैं।

श्वेना पॉय का ब्राइडल लुक

श्वेना ने अपनी शादी के लिए नो फैब्रिक कसाब लहंगा चुना। इस लहंगे को बनाने में करीब 15,000 घंटे लगे। मुगलकाल की कसाब तकनीक से बने इस लहंगे में केवल जरी और गोल्ड धागे इस्तेमाल हुए हैं। इसकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। लहंगे की खूबसूरती और डिज़ाइन ने श्वेना को बेहद रॉयल और ग्लैमरस ब्राइड बना दिया। उनके लुक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।

राधिका मर्चेंट का ट्रेडिशनल लहंगा

श्वेना से पहले राधिका मर्चेंट के ब्राइडल लहंगे ने भी खूब ध्यान खींचा। उन्होंने गोल्ड और रेड कलर का वाइड लहंगा पहना था, जिसमें ट्रेडिशनल डिजाइन और पुश्तैनी ज्वेलरी के साथ सिंपल मेकअप भी था। यह लुक भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया।

ये भी पढ़ें: शिखर धवन की शादी: सफेद लहंगे में मॉडर्न ब्राइड बनीं सोफी, दिखा परफेक्ट वेडिंग लुक

श्लोका मेहता का क्लासिक लहंगा

श्लोका मेहता ने अपनी शादी में क्लासिक रेड लहंगा पहना। उनका लहंगा भले ही हटके डिजाइन वाला न था, लेकिन उनकी ग्रीन-गोल्ड कुंदन-पोल्की ज्वेलरी ने उनके लुक को बेहद खास और खूबसूरत बना दिया।

ईशा अंबानी का यूनीक ब्राइडल लुक

ईशा ने अपनी शादी में ट्रेडिशनल गुजराती पानेतर लहंगा पहना था। हैवी जरी वर्क और डिज़ाइन इसे बेहद यूनीक बनाते थे। उनका डायमंड नेकलेस आज तक लोगों की यादों में सबसे शानदार ब्राइडल ज्वेलरी के रूप में मौजूद है।

नीता अंबानी का क्लासिक लुक

नीता अंबानी का ब्राइडल लुक भी हमेशा याद किया जाता है। उन्होंने लाल रंग की बांधनी साड़ी और गोल्ड ज्वेलरी पहनकर बेहद क्लासिक और स्टाइलिश लुक बनाया।

फैशन फाइट: कौन सबसे बेस्ट?

अंबानी खानदान की सभी दुल्हनियों के लहंगे और लुक्स अपनी जगह पर खास हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर लोग अब श्वेना पॉय के लहंगे को सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। उनकी नो फैब्रिक कसाब लहंगा और रॉयल स्टाइल ने फैशन की इस लड़ाई में उन्हें आगे कर दिया। फैशन के इस सफर में ईशा, राधिका, श्लोका और श्वेना के लहंगे सबको प्रेरित कर रहे हैं। हर ब्राइड अपनी शादी में कुछ नया और यूनिक अपनाकर फैशन गोल्स सेट कर सकती है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static