90% लोग नहीं जानते होंगे Garlic Milk पीने के फायदे, जानिए सही तरीका

punjabkesari.in Thursday, Nov 18, 2021 - 11:23 AM (IST)

दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है क्योंकि इसमें सभी पोषक तत्व होते हैं। वहीं, भारतीय व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने वासा लहसुन भी आयुर्वेदिक गुणों की खान है। इनमें विटामिन बी 6 और सी, फाइबर, कैल्शियम, प्रोटीन और मैंगनीज जैसे कई तत्व होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। ऐसे में अगर इन दोनों को एक साथ लिया जाए तो। दरअसल, आज हम आपको लहसुन वाले दूध पीने के फायदे बताने जा रहे हैं, जिसे जानने के बाद आप भी इसका सेवन शुरू कर देंगे।

साइटिका दर्द से राहत

साइटिका के कारण कमर से लेकर पैर की नसों तक में असहनीय दर्द रहता है। मगर, रोजाना एक गिलास लहसुन वाला दूध पीने से साइटिका दर्द से आराम मिलता है।

PunjabKesari

दमा में फायदेमंद

30 मि.ली. लीटर दूध में 5 कलियां लहसुन की उबालकर पीएं। इससे दमे में काफी फायदा मिलता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

इससे शुगर लेवल कंट्रोल रहता है जो डायबिटीड मरीजों के लिए फायदेमंद है। इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल होता है जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

इसमें प्रोटीन, विटामिन, फॉस्फोरस, आयरन जैसे गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगार है। इससे आप बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचा रहते हैं।

नसों के दर्द से आराम

लहसुन वाला दूध एंटीबायोटिक की तरह काम करता है, जिससे नसों के दर्द से भी आराम मिलता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो दर्द से निजात हैं।

दिल को रखे स्वस्थ

लहसुन की 2 कलियां पीसें। इसे 1 गिलास दूध में उबालें और ठंडा करके पीएं। नियमित इसका सेवन दिल की बीमारियों को दूर रखेगा।

PunjabKesari

सर्दी-खांसी से आराम

सर्दी-जुकाम होने पर दूध में लहसुन उबालकर पीने से आराम मिलता है। इससे निमोनिया न बलगम की शिकायत भी दूर होती है।

बेहतर पाचन क्रिया

लहसुन वाला दूध पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है, जिससे कब्ज एसिडिटी जैसी समस्याएं आस-पास भी नहीं फटकती। साथ ही यह आंतों को भी साफ करता है।

नई मांओं के लिए फायदेमंद

नई मांएं रोजाना 1 गिलास दूध में लहसुन उबालकर पीएं। इससे स्तनों में दूध का निर्माण तेजी से होता है , जिससे आपको ब्रेस्टफीडिंग में समस्या नहीं आती।

मुंहासों से छुटकारा

मुंहासों से परेशान रहते हैं तो रोजाना एक गिलास लहसुन वाले दूध में शहद मिलाकर पीएं। इससे आपको काफी फर्क देखने को मिलेगा।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static