मुस्लिम शख्स ने बनाई अनोखी Painting: हकीकत में राम और आईने में हनुमान, Video देख हो जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Monday, Dec 22, 2025 - 06:54 PM (IST)

नारी डेस्क : सोशल मीडिया पर इस वक्त एक तस्वीर और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग हैरान और तारीफ करने पर मजबूर हो रहे हैं। यह तस्वीर अकबर मोमिन नाम के मुस्लिम शख्स द्वारा बनाई गई है, और इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि सामने से देखने पर यह श्री राम की तस्वीर लगती है, लेकिन आईने में दिखाने पर यही तस्वीर हनुमान के रूप में बदल जाती है।

अकबर मोमिन ने बनाई अनोखी थ्री-डी तस्वीर

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे अकबर मोमिन ने अपनी थ्री-डी पेंटिंग तैयार की और फिर इसे आईने में दिखाया। सामने से देखने पर चित्र में श्री राम नजर आते हैं, लेकिन आईने में वही चित्र हनुमान के रूप में बदल जाता है। इस क्रिएटिविटी और कलात्मकता ने लोगों को बेहद प्रभावित किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Brightside of Bharat 🇮🇳 (@brightside.of.bharat)

25 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

अकबर मोमिन, 69 साल के और गुजरात निवासी, थ्री-डी पेंटिंग बनाने के अनुभवी कलाकार हैं। उनके इस वीडियो को अब तक 25 मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चुका है, और लोग जमकर कमेंट्स और लाइक कर रहे हैं। वीडियो में अकबर मोमिन को अपनी कला को लेकर थोड़ी इमोशन भी नजर आती है।

यें भी पढ़ें : मूलांक 1 वालों के लिए साल 2026 कैसा रहेगा, यहां पढ़ें सब कुछ

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने की जमकर तारीफ

वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है। यूजर्स ने इस पेंटिंग और कलाकार की तारीफ में कई प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ टिप्पणियां इस प्रकार हैं, क्या कमाल के आर्टिस्ट हो आप, सलाम है आपको। ये बंदा एआई से भी ज्यादा तेज है, कमाल की तस्वीर बनाई है। क्या इस पेंटिंग को बेचा जाएगा? अगर हां, तो इसकी कीमत क्या होगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static