इन एल्फाबेट से शुरू होता है नाम तो आपका दिमाग है सुपर फास्ट

punjabkesari.in Wednesday, Apr 12, 2023 - 02:10 PM (IST)

नाम शास्त्र की मानें तो इंसान के नाम से आप उनके स्वभाव का पता कर सकते हैं। इसलिए हिंदू धर्म में व्यक्ति का नाम बहुत ही सोच समझकर रखा जाता है, क्योंकि जिस भी अक्षर से व्यक्ति का नाम रखा जाता है वह किसी न किसी राशि से जुड़ा होता है। ऐसे में राशि या किसी ग्रह का असर उनसे स्वभाव पर भी पड़ता है। आज आपको कुछ ऐसी लड़कियों के नाम के बारे में बताएंगे जो बहुत ही चालाक और बुद्धिमान होती हैं। अपनी मेहनत और करियर के जरिए यह जीवन में बहुत ही ऊंचा मुकाम हासिल करती हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

पी और एन नाम की लड़कियां

नाम शास्त्र की मानें तो जिन लड़कियों का नाम पी और एन अक्षर से शुरु होता है इनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत ही अच्छा होता है। यह अपने कार्यस्थल पर भी काफी लोकप्रिय होती हैं इसके अलावा यह ज्यादातर समय कूल अंदाज में ही रहती हैं। इन लड़कियों का दिमाग पड़ पाना बहुत ही मुश्किल होता है। यह अलग फैसला लेकर सबको चौंका देती हैं। इसके अलावा इन लड़कियों में यह खासियत होती है कि यह सबकी सुनती हैं लेकिन करती वहीं हैं जो इन्हें पसंद आता है। इसके अलावा यह हर परिस्थिति में अपने लक्ष्य को पूरा करके ही रहती हैं। इन लड़कियों को भीड़ से दूर चलना ही अच्छा लगता है।

PunjabKesari

आर और एस नाम की लड़कियां 

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो जिन लड़कियों का नाम आर और एस अक्षर से शुरु होता है यह दूर की सोच रखने वाली होती हैं। यह हर किसी परिस्थिति को पहले से ही भाप लेती हैं इससे इन्हें करियर में फायदा होता है। इसके अलावा यह लड़कियां बिजनेस माइंडेड भी होती हैं यह अपनी हर योजना को गुप्त रखने पर ही विश्वास करती हैं। यह लड़कियां अपनी बुद्धि के बल पर हर मुकाम हासिल कर लेती हैं। इनके फैसले हर किसी को शॉक्ड कर देते हैं। 

PunjabKesari

वी और ए नाम की लड़कियां 

नाम ज्योतिष शास्त्र की मानें तो ए और वी नाम की लड़कियां अपने लक्ष्य के लेकर बहुत ही गंभीर होती हैं यह जिस भी कार्य को करने की ठान लेती हैं उसे पूरा करके ही रहती हैं। इन लड़कियों का मन पढ़ पाना थोड़ा मुश्किल होता है यह कहती कुछ है और करती कुछ हैं। यह करियर में भी बहुत ही तरक्की करती हैं। यह अंतिम मौके पर रणनीति बदलकर सभी को शॉक्ड कर देती हैं। इसके अलावा यह लड़कियां निडर और साहसी स्वभाव की होती हैं। 

PunjabKesari

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Related News

static