ड्रेस रिपीट करने में  आलिया को नहीं कोई परहेज, दिवाली पार्टी में पहना अपनी मेहंदी वाला लहंगा

punjabkesari.in Wednesday, Oct 23, 2024 - 10:43 AM (IST)

नारी डेस्क: आलिया भट्ट अपने फैशन विकल्पों के साथ ट्रेंड सेट करने के लिए जानी जाती हैं, और हमेशा की तरह उन्होंने मनीष मल्होत्रा ​​की दिवाली पार्टी में अपने शानदार लुक से सभी को चौंका दिया। वह इस पार्टी में शानदार पिंकलहंगा पहनकर  पहुंची,  यह वही लहंगा है जिसे उन्होंने अपनी मेहंदी  में पहना था। इससे  पहले आलिया अपनी शादी वाली साड़ी भी रिपीट  कर चुकी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


आलिया अपनी आउटफिट्स को रिपीट करने से भी नहीं करतराती, यही बात उन्हें खास बनाती है। यही वजह है कि जब वह मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में अपनी मेहंदी के लहंगे को पहनकर पहुंचीं, तो सबको उनका अंदाज काफी पसंद आया। वह  गुलाबी रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसे खास तौर पर 180 टेक्सटाइल पैच से तैयार किया गया था। इस बार उन्होंने अपने लुक को सिंपल लेकिन ग्लैमरस रखा और स्टाइलिश बन, गोल्डन इयररिंग्स और मिनिमलिस्टिक मेकअप किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


आलिया ने अप्रैल 2022 में अपनी इंटीमेट मेहंदी सेरेमनी में इस पिंक लहंगे को पहना था, जिसे मनीष मल्होत्रा ने ही डिजाइन किया था। इसे बनाने में 180 टैक्सटाइल पैच का इस्तेमाल हुआ। इस पर कश्मीरी और चिकनकारी थ्रेड वर्क किया गया, तो इसे कंप्लीट करने में 3 हजार घंटों का समय लगा था। अपने इस नए गुलाबी लुक को आलिया ने पिंकिश टोन मेकअप के साथ कंप्लीट करके और भी फ्रेश बना दिया है। 

PunjabKesari
आलिया एक बार फिर साबित कर दिया है कि किसी को भी अपने पहनावे को फिर से पहनने, फिर से बनाने या फिर से स्टाइल करने में संकोच नहीं करना चाहिए। उनका सस्टेनेबल फैशन गेम दूसरों के लिए प्रेरणा बन गया है। 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में भी आलिया भट्ट ने सभी को हैरान कर दिया, क्योंकि प्रतिष्ठित कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार प्राप्त करने के लिए उन्होंने अपनी शादी के दिन की साड़ी पहनने का फैसला किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static