कभी इतनी मोटी दिखती थी आलिया, आज बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेसेज में हैं शामिल
punjabkesari.in Friday, Mar 15, 2019 - 11:32 AM (IST)

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज अपना 26वां बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रहीं है। 15 मार्च, 1993 को मुंबई में जन्मीं आलिया ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म 'संघर्ष' से करियर की शुरुआत की हालांकि बतौर लीड एक्ट्रेस वो 2012 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में नजर आईं। आलिया अब तक कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
कभी 68 किलो था आलिया का वजन
बचपन से ही आलिया फिल्मों में एक्टिंग करने का सपना देखती थी और उनका यह सपना पूरा भी हुआ। अपनी डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के लिए उन्होंने करीब 16 किलो वजन घटाया था। इस फिल्म से पहले आलिया का वजन 68 किलो था।
करण जौहर ने उन्हें इस फिल्म के लिए साइन करने से पहले यह शर्त रखी थी कि लीड रोल में आने के लिए उन्हें अपना वजन कम करना होगा। आलिया ने उनकी शर्त को पूरा किया और तीन महीने में 16 किलो वजन कम किया। आलिया ने सही डाइट और रेग्यूलर एक्सरसाइज से वजन कंट्रोल में किया।
करोड़ों की प्रॉपटी की मालकिन हैं आलिया
एक रिपोर्ट के मुताबिक आलिया फिलहाल 4 मिलियन डॉलर (करीब 28 करोड़ रुपए) की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं। वह एक फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। आलिया भट्ट के पास 22 करोड़ के तीन लग्जरी घर है। आलिया गाने गाकर भी पैसे कमाती हैं।2014 में आई फिल्म 'हाइवे' में एक गाना 'सूहा साहा' गाया है, जिसका म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है। इसके अलावा भी वह कई फिल्मों में गाना गा चुकी हैं।
रणबीर से पहले इन स्टार्स के साथ रहा अफेयर
फिल्मों के अलावा आलिया भट्ट अपने अफेयर्स को लेकर भी खूब सुर्खियों में रह चुकी हैं। इन दिनों वह रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं लेकिन इनका नाम कई स्टार्स के साथ जुड़ा। डेब्यू फिल्म के बाद आलिया सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट किया। अर्जुन कपूर के साथ भी आलिया के अफेयर के किस्से खूब सुनने को मिली। आलिया मैकेनिकल इंजीनियरिंग के साथ भी रिलेशन में रह चुकी हैं। उनके इस ब्वॉयफ्रेंड का नाम अली दादरकर था।
अपने पिता जैसी किसी इंसान से शादी नहीं करना चाहती आलिया
आलिया भट्ट अपने पिता जैसे किसी इंसान से कभी शादी नहीं करना चाहतीं। ऐसा खुद आलिया ने एक चैट शो के दौरान कहा था हालांकि आलिया ने इसके पीछे की वजह नहीं बताई थी।
आलिया की नेचुरल ब्यूटी के दीवाने हैं लोग
आलिया सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपनी नेचुरल ब्युटी को लेकर लोगों के दिलों पर राज करती हैं। ऑनस्क्रीन हो या ऑफस्क्रीन, आलिया की स्किन हमेशा ही ग्लो करती नजर आती है। उनकी इस खूबसूरती का राज नेचुरल चीजों हैं। आलिया दिन में से कम 2 बार क्लींजिंग करती हैं। साथ ही वह इस बात का ध्यान रखती हैं कि रात को सोने से पहले मेकअप पूरी तरह निकल जाए। आलिया ने अपने ब्यूटी सीक्रेट्स शेयर करते हुए बताया था कि वह बहुत ज्यादा और बार-बार मेकअप लगाना पसंद नहीं करती। उन्हें काजल लगाना अच्छा लगता है और उनका मानना है कि हर इंडियन लेडी की आंखों में काजल बहुत अच्छा लगता है।'
बाल शाइनी और स्मूद रहे, इसके लिए आलिया रेगुलर स्पा लेती हैं। उनका कहना है, 'बालों में रेग्युलर तेल लगना भी बहुत जरूरी है। मैं ऑयल मसाज करती हूं और ओवरनाइट रखने के बाद अगले दिन शैंपू करती हूं। इसके बाद मैं कंडीशनर यूज करती हूं।'
उन्होंने बताया कि उनके बैग में काजल, लिपबाम, प्राडा परफ्यूम, हेयरब्रश और च्युइंग गम हमेशा रहती हैं। उनका मानना है कि हर लड़की के बैग में ये मेकअप आइटम्स हमेशा होनी चाहिए। आलिया की ग्लोइंग स्किन और काले बालों का राज काफी हद तक चुकंदर का जूस भी है। वह रोजाना चुुकंदर का जूस पीती हैं। आलिया की तरह ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप भी उनके इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।