बॉलीवुड की पावर गर्ल Ekta Kapoor का आलीशान घर, जानिए उनके घर की खासियतें

punjabkesari.in Sunday, Jun 08, 2025 - 05:15 PM (IST)

नारी डेस्क: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र कपूर ने कई सालों से कोई फिल्म नहीं की है फिर भी उनकी नेटवर्थ लगभग 1512 करोड़ रुपये बताई जाती है। इतना ही नहीं, हाल ही में उन्होंने 855 करोड़ रुपये की जमीन भी बेची है। जितेंद्र कपूर की बेटी, एकता कपूर, कमाई के मामले में उनसे किसी भी तरह कम नहीं हैं। टीवी की दुनिया में उनका नाम बहुत प्रसिद्ध है। इस साल एकता कपूर ने अपना 50वां जन्मदिन मनाया।

एकता कपूर का घर – हसीना महल जैसा आलिशान बंगला

एकता कपूर मुंबई के जुहू इलाके में अपने पिता जितेंद्र कपूर के घर में रहती हैं। यह घर महल जैसा बड़ा और खूबसूरत है। इसका नाम ‘कृष्णा’ है, जो करीब 1.5 एकड़ में फैला हुआ है। इसकी कीमत लगभग 200 करोड़ रुपये बताई जाती है।

PunjabKesari

एकता कपूर के घर का लिविंग रूम सबसे ज्यादा आकर्षित करता है। यह जगह बेज और गोल्ड कलर में खूबसूरती से सजी हुई है। यहाँ पर कोजी सोफा, गोल्डन कुशन और कांच की टेबल है, जिस पर चांदी की डिजाइन बनी हुई है। दीवार पर बड़ी पेंटिंग इसे और भी खास बनाती है।

छत की खूबसूरती देखकर रह जाएंगे दंग

जितेंद्र कपूर के घर की छत देखकर आपको यह यकीन नहीं होगा कि यह कोई सामान्य घर है। यह किसी फिल्म के सेट जैसा लगता है। छत को कर्व और अंडाकार आकार में डिवाइड किया गया है और इसे रंग-बिरंगे और खूबसूरत डिजाइनों से सजाया गया है, जो किसी महल की याद दिलाता है।

PunjabKesari

ये भी पढ़े: Rekha का आलीशान घर 'बसेरा', 332 करोड़ की दौलत, देखे घर का स्टाइलिश इंटीरियर

फ्लोर और झूमर की शाही नक्काशी

एकता कपूर के घर में झूमर और छत की नक्काशी का भी खास ध्यान रखा गया है। छत, पिलर और मिरर के आसपास चांदी की नक्काशी देख कर ऐसा लगता है जैसे यह कोई रानी के महल का हिस्सा हो।

PunjabKesari

एकता की काबिलियत दिखाती अलमारी

टीवी इंडस्ट्री में एकता कपूर ने जो नाम कमाया है, उसे वह अपनी कांच की अलमारी में रखे गए कई अवॉर्ड्स से दर्शाती हैं। यह जगह सफेद फूलों और पिलर की वजह से बहुत ही साफ-सुथरी और सुंदर लगती है।

घर में गणेश जी का मंदिर

एकता कपूर के घर में भगवान गणेश का भी एक मंदिर है। यहाँ हर साल गणेश उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस मंदिर की सजावट बहुत खूबसूरत और आकर्षक है। रंग-बिरंगे फूल और लाइट्स घर में पॉजिटिव एनर्जी फैलाते हैं और खुशियों से रोशन करते हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

PRARTHNA SHARMA

Related News

static