अक्षय कुमार को गे समझती थीं डिंपल कपाड़िया! ट्विंकल से शादी के लिए एक्टर को बेलने पड़े थे पापड़
punjabkesari.in Wednesday, Sep 09, 2026 - 06:58 PM (IST)
नारी डेस्क : बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की अपनी सासू मां डिंपल कपाड़िया संग कैसी बॉन्डिग है ये बात किसी से छिपी नहीं है, दोनों की उम्र में 10 साल अंतर है लेकिन सास-दामाद से ज्यादा अच्छे दोस्त लगते है लेकिन शुरूआत से दोनों का रिश्ता ऐसा नहीं था। डिंपल की बेटी ट्विंकल से शादी के लिए अक्षय को कई पापड़ बेलने पड़े। दरअसल, डिंपल कपाड़िया अक्षय को गे समझा करती थी। इस बात को खुलासा एक बार खुद ट्विंकल खन्ना ने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में सालों पहले किया था।

ट्विंकल ने कहा था कि मां अक्षय को गे समझती थी। यह बात उन्हें मां की एक पत्रकार दोस्त ने बताई थी जिसके बाद अक्षय से शादी के पहले डिंपल ने बेटी को सलाह दी कि पहले एक साल लिव इन में रहो, बाद में आगे की सोचना। डिंपल को डर था कि उनकी बेटी की जिंदगी खराब न हो जाए। इतना ही नहीं, ट्विंकल खन्ना ने तो अक्षय कुमार के परिवार के सभी लोगों के हेल्थ चेकअप और टेस्ट भी करवाए थे। दरअसल, बेटी को शादी से पहले डिंपल तसल्ली करना चाहती थी कि अक्षय कुमार का मेडिकल बैकग्राउंड तो ठीक है या नहीं।
यें भी पढ़ें : बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाओं में आम हैं ये 4 परेशानियां, जानें कारण
जब ट्विंकल ने अक्षय को बताया कि उनकी मां उन्हें गे समझती हैं तो उन्हें शुरू में गुस्सा तो आया लेकिन फिर धीरे-धीरे चीजें नॉर्मल हो गई थी। बता दें कि अक्षय और ट्विंकल की पहली मुलाकात मुंबई में फिल्मफेयर मैगजीन की शूटिंग के दौरान हुई थी। अक्षय ट्विंकल की खूबसूरती देखकर उनपर फिदा हो गए थे। इसके बाद अक्षय फिल्म 'इंटरनेशन खिलाड़ी' की शूटिंग में बिजी हो गए। फिल्म की शूटिंग के बीच दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गई। तभी अक्षय ने ट्विंकल को शादी के लिए प्रपोज कर दिया लेकिन ट्विंकल ने एक शर्त रख दी।

जब दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, तब 'मेला' फिल्म की शूटिंग चल रही थी। ट्विंकल 2000 में आई फिल्म 'मेला' को लेकर काफी कॉन्फिडेंट थी। ट्विंकल ने कहा कि अगर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू ना बिखेर पाई तो उनसे शादी कर लेंगी लेकिन बाद में मेला फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई और ट्विंकल को शर्त के मुताबिक, अक्षय से शादी करनी पड़ी। दोनों की शादी 7 जनवरी 2001 में महज 50 लोगों के बीच हुई। शादी की रस्में और तैयारिया सिर्फ 2 घंटे में निपटाई गई थी। आज दोनों 2 बच्चों के पेरेंट्स है, एक उनका बेटा आरव है और दूसरी बेटी नितारा है जो लाइमलाइट से दूर रहते हैं।
यें भी पढ़ें : सोने की कलम से लिखी होती है इस मूलांक वालों की किस्मत, धन-वैभव खुद आता है इनके पास
जानकारी के लिए बता दें कि ट्विंकल से पहले अक्षय कुमार शिल्पा शेट्टी से शादी करना चाहते थे। फिल्म 'जानवर' के डायरेक्टर सुनील दर्शन ने बताया था कि इस फिल्म की शूटिंग के वक्त अक्षय और शिल्पा एक-दूसरे के काफी करीब थे, दोनों शादी की प्लानिंग तक कर रहे थे लेकिन किस्तम को कुछ और ही मंजूर था, दोनों के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमियां हो गई और फिर ब्रेकअप हो गया।

