दिल दहला देने वाली घटना: खूबसूरत चेहरे के पीछे पत्थर जैसा दिल! 3 साल की मासूम बेटी को झील में फेंक...
punjabkesari.in Thursday, Sep 18, 2025 - 11:59 AM (IST)

नारी डेस्क: राजस्थान के अजमेर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने हर किसी को हिला कर रख दिया है। एक मां ने अपनी ही 3 साल की बेटी को मौत के घाट उतार दिया। यह दर्दनाक घटना आनासागर झील पर हुई, जहां महिला ने मासूम बच्ची को झील में फेंक दिया। महिला की यह करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ। यह घटना अजमेर के क्रिश्चियनगंज थाना क्षेत्र की है। आरोपी महिला का नाम अंजलि सिंह उर्फ प्रिया है, जो अल्केश गुप्ता नाम के युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। महिला अपनी 3 साल की बेटी काव्या उर्फ आरू को साथ लेकर आई थी। पहले बच्ची को गोद में उठाकर झील किनारे घुमाया, फिर उसे सुला दिया। जब बच्ची गहरी नींद में चली गई, तो मां ने उसे आनासागर झील में फेंक दिया। बच्ची की मौके पर ही डूबकर मौत हो गई।
CCTV फुटेज बना अहम सबूत
घटना के बाद महिला ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने कहानी गढ़ते हुए कहा कि बच्ची रात 10 बजे के आसपास अचानक सिटी हॉस्पिटल के पीछे नाले के पास से गायब हो गई। वह पूरी रात उसे ढूंढती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चला। हालांकि, पुलिस को उस इलाके में लगे CCTV कैमरों से सच्चाई पता चल गई। वीडियो फुटेज में महिला झील किनारे बच्ची को गोद में लेकर जाती और फिर उसे झील में फेंकते हुए नजर आई।
माता अब कुमाता होने लगी हैं...
— Arvind Chotia (@arvindchotia) September 18, 2025
अजमेर के एक होटल में काम करने वाली उत्तर प्रदेश की अंजलि ने अपनी 3 साल की मासूम बिटिया को झील में फेंक कर मार दिया। अंजलि के पति उत्तर प्रदेश में चपरासी हैं। पति के साथ निभ नहीं पाई तो अजमेर में आकर एक होटल में नौकरी कर ली और यही लिव इन में रहने… pic.twitter.com/CQ2gnI7DSN
पुलिस ने ऐसे किया खुलासा
घटना के कुछ घंटे बाद ही, रात करीब 4 बजे, हेडकांस्टेबल गोविंद गश्त पर निकले थे। उन्होंने वैशाली नगर से बजरंगगढ़ की ओर जाते हुए अंजलि और उसके साथ एक पुरुष को सड़क पर पैदल जाते देखा। जब उनसे देर रात बाहर होने का कारण पूछा गया, तो महिला ने बताया कि वह अल्केश गुप्ता के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में है और उसकी 3 साल की बेटी लापता हो गई है। पुलिस को महिला की बातों पर शक हुआ और जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने बच्ची को खुद झील में फेंकने की बात कबूल कर ली।
#WATCH अजमेर(राजस्थान): क्रिश्चियन गंज पुलिस स्टेशन के हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा ने बताया, "एक महिला अपनी तीन साल की बच्ची की तलाश कर रही थी। हमारे द्वारा CCTV फुटेज देखा गया और महिला की बताई कहानी और CCTV फुटेज में काफी अंतर पाया गया। मामले में जांच के बाद सामने आया कि महिला… pic.twitter.com/NZakP8oe1U
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 18, 2025
क्या कहा पुलिस ने?
डीएसपी रूद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपी महिला ने स्वीकार किया कि वह अपनी बेटी की परवरिश नहीं कर पा रही थी, इसलिए उसने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने अंजलि सिंह उर्फ प्रिया को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
इलाके में फैला दुख और आक्रोश
इस घटना के बाद पूरे अजमेर शहर में शोक और आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि अगर झील पर CCTV कैमरा नहीं होता, तो शायद इस सच्चाई तक पहुंचना नामुमकिन होता। एक मासूम बच्ची की जिंदगी उसकी मां के हाथों ही खत्म हो गई यह सोचकर हर कोई हैरान है।