बेटी संग ऐश्वर्या ने जीती कोरोना से जंग, अभिषेक ने फैंस का किया शुक्रिया

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2020 - 05:10 PM (IST)

कोरोना पाॅजिटिव पाई गई बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या बच्चन को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस बात की जानकारी एक्टर और ऐश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। 

PunjabKesari

अभिषेक बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आपकी प्रार्थना और शुभकामनाओं के लिए सभी का धन्यवाद। शुक्र है ऐश्वर्या और आराध्या का टेस्ट नेगेटिव आया है। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वे अब घर पर रहेंगे। मैं और मेरे पिता मेडिकल स्टाफ की देखरेख में अस्पताल में ही रहेंगे हैं।'

 

गौरतलब है कि पहले अमिताभ बच्चन और फिर अभिषेक बच्चन के कोरोना पाॅजिटिव होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद उनके परिवार के बाकी सदस्यों का टेस्ट किया गया था। जया बच्चन को छोड़कर ऐश्वर्या और आराध्या की रिपोर्ट पॅाजिटिव आई थी। 

PunjabKesari

जिसके बाद दोनों को घर पर ही आइसोलेशन में रखा गया था। लेकिन अचानक ऐश्वर्या और आराध्या की तबीयत खराब होने पर उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। वहीं अभी अमिताभ और अभिषेक बच्चन को अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static