खतरे में फिल्म इंडस्ट्री, रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह के बाद सलमान के खास को मिली धमकी

punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2026 - 02:38 PM (IST)

नारी डेस्क: मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह को अज्ञात व्यक्तियों की ओर से व्हाट्सएप के जरिए धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने उनके आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस सूत्रों ने  कहा कि मुंबई अपराध शाखा और साइबर सेल ‘वॉयस नोट 'के स्रोत की जांच कर रहे हैं और भेजने वाले की पहचान करने के लिए ‘डिजिटल फुटप्रिंट' की जांच कर रहे हैं। धमकी में कथित तौर पर करोड़ों रुपये रकम की मांग की गयी है तथा इसके लॉरेंश बिश्नोई गिरोह से जुड़े होने का संदेह है।


बिश्नोई गैंग ने की करोड़ों की मांग

अब खबर आ रही है कि सलमान खान के करीबी को भी धमकी दी गई है. साथ ही करोड़ों रुपयों की मांग भी की गई है।   धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है और करोड़ों रुपये की वसूली की मांग की है।  यह मामला फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के आवास के बाहर इसी तरह की धमकी और गोलीबारी की घटना के बाद आया है जिसमें पांच गिरफ्तारियां हुई थीं। 


कई बॉलीवुड स्टार को मिल चुकी है धमकियां

रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण के मध्य मुंबई के प्रभादेवी स्थित हाउसिंग सोसाइटी वाले घर में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है और छह सशस्त्र गार्ड तैनात कर दिये गए हैं। सूत्रों ने बताया कि‘ब्यू मोंडे'आवासीय टावर की प्रबंध समिति ने सिंह के फ्लैट में सोसाइटी की अनुमति के बिना निजी सशस्त्र सुरक्षा गाडरं की तैनाती के संबंध में दादर पुलिस स्टेशन से संपर्क किया है। उल्लेखनीय है कि पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से, बॉलीवुड की करीब एक दर्जन हस्तियों को बिश्नोई गिरोह का सदस्य होने का दावा करने वाले व्यक्तियों से कथित तौर पर धमकी भरे फोन आए हैं। 


फिल्म जगत में डर का माहौल 

अब तक कोई शिकायत या प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है। बताया जा रहा है कि अधिकांश मशहूर हस्तियों ने अज्ञात नंबरों को ब्लॉक कर दिया है या अपरिचित कॉल का जवाब देना बंद कर दिया है। बिश्नोई गिरोह का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी, पिछले साल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और रोहित शेट्टी के घर पर हमले के बाद मुंबई के फिल्म जगत में डर का माहौल बना हुआ है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static