मेनोपॉज के बाद महिलाएं इस तरह रखें अपनी डाइट का ख्याल, वरना हो सकता है ओवेरियन कैंसर
punjabkesari.in Friday, Jun 09, 2023 - 05:27 PM (IST)

महिलाओं में 45 से 50 साल की उम्र में मेनोपॉज की शुरुआत हो जाती है। जिसका मतलब है हर महीने जो महिलाओं को पीरियड्स आते है उनका पूरी तरह से बंद हो जाना। लेकिन कुछ महिलाओं को समय से पहले ही पीरियड्स बंद हो जाते है जो उनकी सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। ऐसी स्थिति में उन्हें अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होता है। क्योंकि जब उनके पीरियड्स बंद हो जाते है तो उनके शरीर के अंदर कई हार्मोनल उतार-चढ़ाव आते हैं। तो चलिए जानते है ऐसा स्थिति में आपको किस तरह अपना ख्याल रखना चाहिए।
अपनी डाइट विषेश ध्यान रखें
जब आपके पीरियड्स बंद हो जाए तो अपनी डाइट में कुछ बदलाव करें। ऐसी स्थिति में ज्यादा से ज्यादा हेल्दी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें। कोशिश करें कि इस तरह की चीजों का सेवन करें जिसमें फाइबर और कैल्शियम की मात्रा ज्यादा हो। बता दें कि मेनोपॉज के बाद शरीर को कैल्शियम की बहुत जरूरत होती है जिससे कि हड्डियां कमजोर न हो। इसलिए ज्यादा से ज्यादा दूध, दही, अंडा और मछली का सेवन करें।
एक्सरसाइज और योग वक्त निकालकर जरूर करें
महिलाएं घर के काम में इतना ज्यादा बिजी रहती है कि अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाती। लेकिन आपके पीरियड्स बंद है तो आपको एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। एक्सरसाइज करने से आपका थोड़ा तनाव और स्ट्रेस कम होगा। इसके साथ आपकी ब्रेन पॉवर भी बढ़ेगी।
मेनोपॉज के बाद ओवेरियन कैंसर का खतरा
ओवेरियन कैंसर वैसे तो 50 साल की महिलाओं में यह बीमारी बेहद आम है।'अमेरिकन कैंसर सोसायटी' के मुताबिक ओवेरियन कैंसर के आधे मामले 63 या उससे अधिक उम्र की महिलाओं में पाए जाते हैं। मेनोपॉज के उम्र में ही ओवेरियन कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

इस दिन शुरु हो रहे हैं महालक्ष्मी व्रत, 16 दिन तक भक्तों पर कृपा बरसाएंगी मां लक्ष्मी

कौशांबी तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, PAC जवान सहित सभी 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mahalaxmi Vrat: जानें, कब से शुरू होंगे दुख और दरिद्रता का नाश करने वाले महालक्ष्मी व्रत

Jyeshtha Gauri: हर परेशानी से छुटकारा चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त में करें ज्येष्ठा गौरी की पूजा