प्रेग्नेंट पत्नी को मार कर पति ने ब्लेड से काटा शव, पैर- सिर फेंके नदी में धड़  को रखा अपने पास

punjabkesari.in Monday, Aug 25, 2025 - 09:34 AM (IST)

नारी डेस्क: जहां एक तरफ नोएडा की निक्की के लिए पूरा देश इंसाफ मांग रहा है, वहीं दूसरी तरफ एक और महिला अपने पति के अत्याचारों का शिकार हो गई। अपने बच्चे के इंतजार में बैठी इस गर्भवती महिला को क्या मालूम था कि दुनिया में आन से पहले ही उसके बच्चे को इतनी बेदर्दी भरी मौत मिलेगा। एक हैवान ने अपनी पत्नी के साथ- साथ उसके पेट में पल रहे बच्चे को भी मार डाला। 


5 महीने की गर्भवती थी महिला

यह दिल दहला देने वाली घटना है हैदराबाद की। पुलिस ने रविवार को बताया कि 5 महीने की गर्भवती महिला की उसके पति ने कथित तौर पर बेरहमी से हत्या कर दी। फिर उसने अपनी पत्नी के अंगों को काटा और टुकड़ों को मूसी नदी में फेंक दिया। घटना शनिवार शाम लगभग 4.30 बजे हुई जब 27 वर्षीय आरोपी ने पारिवारिक विवादों के कारण अक्सर होने वाले झगड़ों के चलते अपनी 21 वर्षीय पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी।


तीन बार नदी में फेंके पत्नी के अंग

आरोपी एक राइड-हेलिंग कंपनी में ड्राइवर के रूप में काम करता है। पुलिस के अनुसार पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने  सबूत छिपाने के लिए हेक्सा ब्लेड से शरीर के टुकड़े किए और फिर सिर, हाथ और पैरों को प्रतापसिंगाराम में मूसी नदी में फेंक दिया और सिर और पैर रहित धड़ को अपने कमरे में रख लिया। आरोपी ने फिर शरीर के अंगों को छोटे प्लास्टिक कवर में अलग-अलग पैक किया और टुकड़ों को फेंकने के लिए तीन बार नदी में गया। बाद में, आरोपी ने अपनी बहन को फोन करके बताया कि उसकी पत्नी लापता हो गई है।


पत्नी पर करता था शक

पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, फिर सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपनी पत्नी की हत्या करना कबूल कर लिया। उसके कबूलनामे के आधार पर, हत्या और अपराध के सबूत मिटाने के आरोप में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। मृतका ने शहर के एक कॉल सेंटर में तीन महीने तक काम किया। हालांकि पति को शक था कि उसका किसी और के साथ अफेयर है, इसलिए उसने उसे नौकरी करने से मना कर दिया। मार्च 2025 में महिला ने गर्भधारण किया, तब से ही दोनों के बीच झगड़े होने लगे और एक दिन उसने अपनी पत्नी को मार ही डाला। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static