पति ने मजाक में मॉडल पत्नी को बाेल दिया बंदरिया, गुस्से में ले ली खुद की जान
punjabkesari.in Friday, Jan 30, 2026 - 12:05 PM (IST)
नारी डेस्क: पति- पत्नी का रिश्ता बेहद खास जहां टकरार के साथ- साथ प्यार भी होता है। पति- पत्नी के बीच हंसी मजाक होना आम बात है, पर इसके लिए अपनी जान देना बेवकूफी है। ऐसा कुछ हुआ है उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर थाना क्षेत्र में जहां पत्नी ने इसलिए खुदखुशी कर दी उसके पति ने उसे मजाक में बंदरिया कह दिया था। इस घटना ने सभी काे हैरान कर दिया है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में 20 साल में हार्ट अटैक ने ली इतने लाखों लोगों की जान
इंदिरानगर थाना क्षेत्र उस समय सनसनी फैल गई जब 28 वर्षीय मॉडल तन्नू सिंह ने छत के पंखे से दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार का दावा है कि उसके पति राहुल ने हंसी-मजाक में उसे ‘बंदरिया’ कह दिया था। यह बात तन्नू को इतनी बुरी लगी कि वो तुरंत नाराजगी जाहिर करते हुए अपने कमरे में चली गईं। लगभग एक घंटे बाद जब वह कमरे से बाहर नहीं आई तो अंदर जाकर देखा तो परिवार वालों के पैरों तले की जमीन खिसक गई।
यह भी पढ़ें: दहेज के लिए 4 महीने प्रेग्नेंट महिला कमांडो का पति ने किया कत्ल
कमरे में तन्नू का शव पंखे से लटका हुआ था। तन्नू की छोटी बहन अंजली ने पुलिस को बताया कि मॉडलिंग तन्नू का जुनून था. वे फैशन शो, प्रिंट शूट्स और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थी। पति द्वारा मजाक किया जाना उसे पसंद नहीं आया और उसने गुस्से में आकर अपनी जान दे दी। जांच अधिकारी ने प्रारंभिक रिपोर्ट में आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद या भावनात्मक आघात बताया।

