फायदा नहीं, नुकसान पहुंचाता है इन चीजों के साथ शहद का सेवन

punjabkesari.in Wednesday, Dec 19, 2018 - 02:14 PM (IST)

सदियों से शहद का इस्तेमाल एक महत्वपूर्ण औषधि के रूप में किया जाता है। जहां इसका सेवन सेहत की जुड़ी परेशानियों को दूर रखता है। वहीं गलत तरीके से इसका सेवन सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। जी हां, भले ही सेहत के लिए फायदेमंद शहद जल्दी खराब नहीं होता लेकिन इसका सेवन करते समय कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए, नहीं तो इसका नुकसान भी हो सकता है।

 

गर्म चीजों के साथ ना करें शहद का सेवन

वजन घटाने के लिए आजकल लोग गर्म पानी में शहद डालकर पीना पसंद करते हैं। अगर आप ऐसा करते है, तो बंद कर दें, क्योंकि इससे आपका पेट संबंधी समस्याओं के साथ कई जानलेवा बीमारियों का सामना करना पड़ता। हो सके तो गर्म के बदले गुनगुने पानी में का यूज करें।

PunjabKesari

चाय-कॉफी के साथ ना पीएं शहद

कई बार लोग सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए चाय या कॉफी में शहद डालकर पीते हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से बॉडी का टेम्प्रेचर और बढ़ जाएगा, जिसकी वजह से आपको टेंशन, इरीटेशन और घबराहट हो सकती है।

 

क्या गर्म दूध में पीना चाहिए शहद?

कुछ लोग सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए गर्म दूध में शहद मिलाकर पीते हैं लेकिन ऐसा करना भी खतरनाक हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार भी गुनगुने दूध में शहद मिलाकर पीना ही सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

PunjabKesari

गर्म चीजों के साथ क्यों हानिकारक है शहद?

दरअसल, शहद की तासीर गर्म होती है। ऐसे में जब आप किसी गर्म चीज के साथ शहद का सेवन करते हैं तो शरीर का तापमान ज्यादा हो जाता है, जिससे पेट के साथ-साथ कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

 

क्या कहते हैं आयुर्वेद एक्सपर्ट?

आयुर्वेद के अनुसार, गर्म पानी, दूध या चाय के साथ शहद लेना सही नहीं है। शहद को गर्म करना या ज्यादा गर्म चीजों के साथ इसका सेवन सेहत पर बुरा असर डालता है। अगर आप शहद पीना ही चाहते हैं तो चीजों को हल्का गुनगुना कर लें।

 

कैसे करें शहद का सेवन?

अगर आप किसी भी गर्म चीज के साथ शहद लेना ही चाहते हैं तो पहले उस पदार्थ को हल्का-गर्म करें। इससे सेहत को कोई नुकसान भी नहीं होगा और आपको इसका पूरा फायदा भी मिल जाएगा।

PunjabKesari

इन चीजों के साथ भी हानिकारक है शहद का सेवन
मूली के साथ शहद

शहद और मूली एक साथ खाने की कोशिश कभी न करें। दोनों के सेवन में तकरीबन एक घंटे का अंतर जरूर रखें। दरअसल, शहद व मूली को एक-साथ खाने से शरीर में टॉक्सिन्स का निर्माण होने लगता है, जिसके कारण सेहत को नुकसान पहुंचता है।

 

घी या मक्खन के साथ शहद

घी या मक्खन के साथ शहद का सेवन कभी नहीं करना चाहिए। यह शरीर में विषाक्त पदार्थों की मात्रा को बढ़ा देता है, जो इम्यून सिस्टम को खराब करने के साथ पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण भी बनता है।

 

चीनी के साथ शहद

चीनी के साथ शहद मिलाकर लेना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है इसलिए कभी भी चीनी के साथ शहद मिलाकर न लें।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Related News

static