LFW 2022: शो के पहले दिन दिखा दीवाज का अंदाज, कृति-मृणाल समेत कई एक्ट्रेस ने लूटी लाइमलाइट

punjabkesari.in Thursday, Oct 13, 2022 - 01:03 PM (IST)

लैक्मी फैशन वीक का शानदार आगाज हो चुका है। सात दिन तक चलने वाले इस फैशन शो में कई बी टाउन एक्ट्रेस फेमस फैशन डिजाइनर के लिए रैंप वॉक करेंगी। हर साल दर्शक शो का इंतजार करते हैं क्योंकि इस दौरान हसीनाओं का एक से बढ़कर एक लुक देखने को मिलता है। पहले दिन शो की जान रही मृणाल ठाकुर और कृति सेनन। मृणाल ने डिजाइनर मिशरु(Mishru) के लिए रैंप पर वॉक किया। लाल सुर्ख लहंगे में एक्ट्रेस का लुक देखने वाला था। साथ में उन्होंने एमरल्ड नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स कैरी किए। मृणाल ने अपने इस ट्रेडिशनल और ब्राइडल लुक के साथ फैशन शो में चार-चांद लगा दिए। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

कृति सेनन के लुक पर ठहर गई लोगों की निगाहें

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन भी लैक्मी फैशन वीक के पहले दिन रैंप पर उतरी। एक्ट्रेस ने डिजाइनर शांतनु निखिल के लिए रैंप पर वॉक किया। सिल्वर कलर का हैवी डिजाइनर वर्क लहंगे में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत दिख रही थी। साथ में उन्होंने ओपन हेयर लुक और गले में एक नेकपीस के साथ अपना लुक कंप्लीट किया। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

ब्लू कलर की ड्रेस में दिखी गोहर खान 

 एक्ट्रेस गौहर खान भी ब्लू रंग की शॉट ड्रेस पहन रैंप पर पहुंची। एक्ट्रेस ने ओपन हेयर्स और गोल्डन इयररिंग्स के साथ अपने लुक कंप्लीट किया। गौहर एक्डेमी Inifd के लिए रैंप पर आई थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

डायना पेंटी ने भी लूटी लाइमलाइट

बॉलीवुड एक्ट्रेस डायना पेंटी भी रैंप पर वॉक करते हुए दिखी। एक्ट्रेस ने लॉन्ग सिल्वर बैकलेस गाउन और कानों में मैचिंग ईयररिंग्स के साथ अपना लुक कंप्लीट किया। डिजाइनर पल्ल्वी मोहन के लिए एक्ट्रेस रैंप पर उतरी थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static