Home Vastu: घर की दीवारों पर भूलकर भी न लगाएं ये Paintings

punjabkesari.in Friday, May 13, 2022 - 04:37 PM (IST)

घर की साज-सजावट यदि अच्छे से की जाए तो मां लक्ष्मी का वास रहता है। मां लक्ष्मी जल्दी किसी से प्रसन्न नहीं होती। लेकिन वास्तु शास्त्र में उनको खुश रखने के लिए कुछ नियम बताए गए हैं। घर की दीवारों की साज सजावट भी बहुत से लोग करते हैं। अलग-अलग पेटिंग्स लगाकर दीवारों की शोभा बढ़ाते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी पेंटिंग्स बताई गई हैं जिनको लगाने से घर की खुशियों में बाधा आ सकती है। तो चलिए बताते हैं कौन सी पेंटिंग्स आपको घर पर नहीं लगानी चाहिए...

महाभारत की फोटो 

आप घर की दीवार पर कभी भी महाभारत की तस्वीर न लगाएं। महाभारत लड़ाई को दर्शाती है। ऐसी फोटो को घर में लगाने से घर में लड़ाई और तनाव भरा माहौल रह सकता है।

PunjabKesari

मंदिर में न लगाएं पूर्वजों की तस्वीरें 

आप घर के मंदिर में कभी भी पूर्वजों की तस्वीर न लगाएं। इससे आपके घर में वास्तु दोष पैदा हो सकता है। 

PunjabKesari

डूबते सूरज की तस्वीर 

आप अपने कमरे में कभी भी डूबते हुए सूरज की तस्वीर न लगाएं। ऐसी तस्वीर आपके जीवन में नेगेटिव एनर्जी को बढ़ावा देती हैं। 

PunjabKesari

ताजमहल की तस्वीर

आप घर की दीवारों पर कभी भी ताजमहल की तस्वीर भी न लगाएं। यह भी आपके घर में नेगेटिव एनर्जी को बढ़ावा देती है और इसको लगाने से घर के लोगों की सेहत भी खराब हो जाती है। 

बहते हुए पानी की तस्वीर 

घर में कभी भी बहते हुए पानी की तस्वीर न लगाएं। वास्तु के अनुसार, ऐसी तस्वीर लगाने से पैसा भी पानी की तरह ही बहने लगता है। 

PunjabKesari

जानवरों की तस्वीर 

आप अपने घर में कभी भी हिंसक जानवर की तस्वीर न लगाएं। इससे आपके घर के सदस्यों की बीच में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। साथ ही घर में कलह का वातावरण भी बना रहेगा। 

कांटेदार पौधे की तस्वीरें

आप घर में कभी भी कांटेदार पौधों की तस्वीरें न लगाएं। इससे आपकी सोच पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। साथ ही घर में नेगेटिव एनर्जी का संचार होगा। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static