नेशनल टीवी पर अभिनव ने खोला राज, बताया पत्नी रुबीना से शादी करने का नुकसान

punjabkesari.in Saturday, Nov 21, 2020 - 02:50 PM (IST)

टीवी का विवादित शो बिग बॉस 14 को लोग इस बार भी काफी प्यार दे रहे हैं। इस बार के सीजन में सभी खिलाड़ी निखर कर सामने आ रहे हैं। वहीं रूबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला दोनों ही कंटेस्टेंट के तौर पर और पति-पत्नी के तौर पर एक अच्छी गेम खेल रहे हैं लेकिन दर्शक कईं दफा ऐसा कह चुके हैं कि अभिनव वही करते हैं जो रूबीना कहती हैं। वहीं अभिनव ने अब हाल ही में रूबीना से शादी करने के नुक्सान और फायदों के बारे में बताया है। 

अभिनव ने बताए रूबीना से शादी करने के फायदे

PunjabKesari

दरअसल हाल ही में एक अनसीन क्लिक वायरल हो रहा है जिसमें जैस्मिन कहती हुई दिखाई दे रही हैं, ' मैंने अभिनव से पूछा रुबीना के आपकी जिंदगी में आने के 5 फायदे बताओ। तो आदमी ने प्यार, स्पेस, पार्टनर, ये सब कुछ नहीं बोला। बोलता है मेरा स्लीप साइकल ठीक हो गया। मुझे खाने को अच्छा मिलता है, अब मैं बढ़िया कलर्स पहनता हूं। पहले ओलिव ग्रीन और ग्रे ही पहनता था। अब मैं पहले से बेहतर फील करता हूं।'

रूबीना से  शादी करने के नुक्सान करने पर भी बोले अभिनव

PunjabKesari

फिर जब अभिनव से रुबीना से शादी करने के नुकसान के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ' नुकसान सिर्फ यह है कि फायदे हैं'। इसके बाद अली मजाक करते हुए कहते हैं कि अभिनव शादीशुदा होने की वजह से डीएम में रिप्लाई नहीं कर पाते। 

रूबीना नहीं चेक करती अभिनव का फोन 

वहीं इसके बाद रूबीना कहती है, ' मैंने आज तक अभिनव का फोन चेक नहीं किया है। मैसेज चेक करना तो बहुत दूर की बात है। पूछो इनसे...जब ब्वॉयफ्रेंड था तब भी नहीं किया।' इसके जवाब में अभिनव कहते हैं , ' यह हमारे हाथ में होता है कि हमें अपने पार्टनर को सेक्योर करना है या इनसेक्योर।'

PunjabKesari

वही आपको बता दें कि रूबीना और अभिनव को फैंस बहुत प्यार दे रहे हैं। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। हालांकि बहुत से लोगों का कहना ये भी है कि अभिनव अपना पक्ष खुलकर नहीं रख रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static