Aamir Khan ने अपनी तीसरी Wife को दिया खास गिफ्ट, जिससे बनाने में लगे 256 घंटे

punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2026 - 11:21 AM (IST)

नारी डेस्क : अभिनेता Aamir Khan और उनकी पत्नी Gauri Spratt एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में शादी के बंधन में बंधे इस कपल की वेडिंग रिंग सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। आमिर खान ने गौरी स्प्रैट को जो खास रूबी रिंग पहनाई है, वह अपनी बारीक कारीगरी और अनोखे डिजाइन की वजह से लोगों का ध्यान खींच रही है। इस अंगूठी को तैयार करने में 131 कारीगरों ने 256 घंटे तक मेहनत की है।

परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई शादी

5 जुलाई को आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने मुंबई के बांद्रा स्थित आमिर के घर पर बेहद निजी समारोह में शादी की। दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज की। शादी के बाद गौरी ने इस खास मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया।

PunjabKesari

40 असली हीरों और रूबी से बनी है खास अंगूठी

आमिर खान द्वारा गौरी को गिफ्ट की गई यह रिंग बेहद खास मानी जा रही है। इसमें 40 असली हीरे जड़े हैं और बीच में कैबोकॉन-कट नेचुरल रूबी लगाई गई है। रूबी के चारों ओर सोने की खूबसूरत स्कैलप्ड गैलरी बनाई गई है, जो इसे शाही लुक देती है। इस अंगूठी की बारीक नक्काशी और डिटेलिंग 131 कारीगरों ने हाथों से तैयार की है। ऐसी उत्कृष्ट कारीगरी अक्सर राजघरानों और विरासत में मिलने वाले आभूषणों में देखने को मिलती है।

यें भी पढ़ें : करेला खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना हो सकता है नुकसान

 

मेडागास्कर रूबी ढूंढने में लगे तीन महीने

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अंगूठी को 'बॉम्बे सिगनेट' स्टाइल में डिजाइन किया गया है। इसका ऊपरी हिस्सा उभरा हुआ है, जिससे यह पारंपरिक और विंटेज लुक देती है। अंगूठी के लिए इस्तेमाल की गई दुर्लभ मेडागास्कर रूबी को खोजने में तीन महीने से अधिक का समय लगा।

PunjabKesari

डिजाइन से लेकर फिनिशिंग तक लगे 256 घंटे

इस खास रिंग का डिजाइन तैयार करने से लेकर अंतिम फिनिशिंग तक कुल 256 घंटे का समय लगा। इसे पूरी तरह गौरी स्प्रैट की पसंद और व्यक्तित्व को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया। QWEEN के को-फाउंडर और CEO अमित कुमार के मुताबिक, हमारा मानना है कि हर गहना उस व्यक्ति की भावनाओं और कहानी को दर्शाना चाहिए, जिसके लिए उसे बनाया जाता है।

यें भी पढ़ें : Asthma के मरीज भूलकर भी न करें ये गलतियां, ये 6 चीजें बढ़ा सकती हैं आपकी परेशानी

 

25 साल की दोस्ती के बाद शादी

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की दोस्ती करीब 25 साल पुरानी है। हालांकि दोनों की प्रेम कहानी साल 2024 में शुरू हुई। आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर पहली बार गौरी को अपनी गर्लफ्रेंड के रूप में दुनिया से मिलवाया था। अब 2026 में दोनों ने शादी कर अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static