ना उम्र की सीमा हो! 85 वर्षीय महिला ने किया दुनिया की सबसे तेज Zip Line में सफर, देखिए Video

punjabkesari.in Sunday, Feb 19, 2023 - 12:12 PM (IST)

एडवेंचर का शौक भी एक उम्र की सीमा तक रहता है। खासकर जब इंसान उम्र के अंतिम पड़ाव पर हो तो इसके लिए सोचा भी नहीं जा सकता । लेकिन एक महिला ने इसके विपरीत खुद ये साबित कर दिखाया कि एडवेंचर के लिए सिर्फ स्वस्थ शरीर और साहस की जरुरत होती है, उम्र मायने नहीं रखती। बेटी के साथ 500 फीट ऊंची जिप लाइन से उड़ान भरने वाली 85 साल की महिला ने इसके लिए खुद को कैसे तैयार किया ये काफी हैरान करने वाला है। 

PunjabKesari


उम्र के इस पड़ाव में एडवेंचर करने वाली इस जांबाज महिला का नाम सैली वेबस्टर है। वो ब्रिटेन के चेशायर की रहने वाली है। 85 साल की उम्र में उन्होनें दुनिया की सबसे तेज 500 मीटर ऊंची जिप लाइन से 1.5 किलोमीटर दूरी की यात्रा की। अपने एडवेंचर में वो अकेले नहीं थीं, उनके पीछे उनकी बेटी जूलियट भी थी। इस उम्र में जिप लाइन की यात्रा ने सच में उन्हें खतरों के खिलाड़ी बना दिया है।

महिला के एडवेंचर का वीडियो न्यूज एजेंसी रॉयटर्स द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किया गया है। सैली वेबस्टर ने जिप लाइन से यात्रा करने से पहले सुरक्षा गियर और चश्मे लगाए थे। उन्होनें 100 मील प्रीत घंटे की रफ्तार से जिपलाइन करते हुए देखा जा सकता है। उनके साथ 52 वर्षीय योग प्रशिक्षक उनकी बेटी जूलियट भी नजर आयीं। वेबस्टर ने वेल्स में पेनरहिन स्लेट क्वारी के माध्यम से जिप वर्ल्ड द्वारा संचालित वेलोसिटी 2 जिपलाइन पर सवारी की, जो इसे दुनिया की सबसे तेज जिपलाइन होने का दावा करती हैं। इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद अभी तक 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

PunjabKesari

वीडियो में महिला कहती नजर आ रही हैं, 'बहुत खूब, आज जिपलाइन की यात्रा करने से मुझे वास्तव में जीवंत अहसास हुआ है। मैं पहले नर्वस थी। मैने अपनी इस उम्र में कभी नहीं सोचा था कि मैं खुद को स्नोडोनिया के शीर्ष पर देखूंगी'।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static