भारत में 78% कपल्स बगैर तलाक लिए रह रहे हैं अलग, अच्छी नींद के लिए छोड़ देते हैं पार्टनर को

punjabkesari.in Monday, Mar 10, 2025 - 08:06 PM (IST)

नारी डेस्क: आजकल "स्लीप डिवोर्स" शब्द काफी चर्चा में है। इसका मतलब  रिश्ते से अलग होना नहीं, बल्कि सोने की अलग-अलग व्यवस्था करना है। यानी, जब कोई कपल एक साथ रहने के बावजूद अलग-अलग बिस्तर या कमरे में सोते हैं, तो इसे स्लीप डिवोर्स (Sleep Divorce) कहा जाता है।   आपकाे जानकार यह हैरानी होगी कि भारत में 78% कपल्स अब एक ही बिस्तर पर सोने के बजाय अलग सोना पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं इस नए तरह के डिवोर्स के बारे में विस्तार से। 

PunjabKesari

 क्यों लेते हैं कपल्स स्लीप डिवोर्स?

अगर किसी एक पार्टनर को जोर से खर्राटे लेने, नींद में हिलने-डुलने, बार-बार करवट बदलने या अनिद्रा (Insomnia)जैसी समस्याएं हैं, तो दूसरा पार्टनर अच्छी नींद नहीं ले पाता।   कुछ लोग जल्दी सो जाते हैं, तो कुछ देर रात तक जागते हैं। अगर किसी को रात में रोशनी पसंद है और किसी को अंधेरा, या एक पार्टनर ठंडी हवा में सोता है और दूसरा गर्म माहौल पसंद करता है, तो भी सोने की समस्या हो सकती है।  कई बार माता-पिता बच्चों के साथ सोना पसंद करते हैं या पालतू जानवर के कारण नींद खराब होती है, जिससे पार्टनर अलग सोना बेहतर समझते हैं।  अगर एक पार्टनर नाइट शिफ्ट में काम करता है और दूसरा दिन में, तो वे अपनी नींद की क्वालिटी सुधारने के लिए अलग सोने का फैसला कर सकते हैं।

 

स्लीप डिवोर्स का रिश्तों पर असर

सकारात्मक प्रभाव (Positive Effects): अलग सोने से दोनों पार्टनर को बेहतर क्वालिटी की नींद मिलती है, जिससे मानसिक और शारीरिक सेहत सुधरती है। अगर नींद की वजह से लड़ाइयां होती थीं, तो अलग सोने से यह समस्या कम हो सकती है।  कई लोगों को अपनी स्पेस की जरूरत होती है, जिससे रिश्ते में नयापन और सम्मान बना रहता है।

नकारात्मक प्रभाव (Negative Effects): कुछ कपल्स को लगता है कि अलग सोने से उनका इमोशनल कनेक्शन कम हो सकता है। जब कपल्स साथ नहीं सोते, तो शारीरिक संबंधों और रोमांस पर असर पड़ सकता है।  कई लोग सोच सकते हैं कि अलग सोने का मतलब है कि रिश्ते में समस्या है, जबकि यह सच नहीं होता।

PunjabKesari

 क्या स्लीप डिवोर्स सही है?

यह पूरी तरह कपल्स की जरूरत और प्राथमिकता पर निर्भर करता है।  अगर नींद से जुड़ी समस्याएं रिश्ते को प्रभावित कर रही हैं, तो अलग सोना फायदेमंद हो सकता है लेकिन, रिश्ते में प्यार और इमोशनल कनेक्शन बनाए रखना जरूरी है, इसलिए संवाद (Communication) जरूरी है।अगर आप स्लीप डिवोर्स ले रहे हैं, तो दिन में कुछ वक्त साथ बिताएं, इमोशनल कनेक्शन मजबूत करें और रिश्ते में प्यार बनाए रखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static