होली के 7 शुभ रंग, जीवन का हर दुख कर देंगे भंग

punjabkesari.in Tuesday, Mar 10, 2020 - 03:24 PM (IST)

होली का त्यौहार रंगो का विशेष पर्व माना जाता है। इस दौरान लोग ढोल-ढमाके के साथ एक दूसरे पर रंग डालकर इस शुभ अवसर को मनाते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि इस त्यौहार के मौके रंगों को इतना विशेष महत्व क्यों दिया जाता है? आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से...

Image result for holi several colors,nari

होली के रंग न केवल मस्ती के प्रतीक हैं बल्कि यह रंग आपके मानसिक, शारीरिक और आर्थिक विकास पर भी गहरा असर डालते हैं। आइए जानते हैं होली का हर रंग आपके बारे में क्या कहता है....

लाल रंग

होली का लाल रंग प्रेम, स्नेह, शुद्धता और अपने प्यार का इजहार करने का प्रतीक है। वास्तु के अनुसार इस रंग को शुभता का प्रतीक माना जाता है। होली पर एक दूसरे पर लाल रंग फेंकने से व्यक्ति में वीरता और बल का साहस बढ़ता है। मन पर प्रभाव डालने के साथ-साथ होली का लाल रंग आपके हृदय स्वास्थय के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

मां लक्ष्मी की कृपा

अगर आप होली वाले दिन अपनों को लाल रंग लगाने के साथ-साथ गिफ्ट में देते हैं, तो मां लक्ष्मी की कृपा उनके ऊपर सदा बनी रहती है।

पार्टनर से प्रेम

अगर आप अपने पार्टनर को होली का लाल रंग लगाते हैं तो आपके दोनों के वैवाहिक जीवन में खुशियां भरने लगती है।

Image result for red color holi,nari

सफेद रंग

कुछ लोग होली में सफेद रंग का भी इस्तेमाल करते हैं। होली का यह रंग आपके जीवन में शांति और शुद्धता लेकर आता है। बच्चों में पढ़ाई-लिखाई की वृद्धि चाहते हैं तो बच्चों को सफेद रंग जरुर लगाएं।

हरा रंग

हरा रंग आपके जीवन को सकारात्मक सोच, पॉजिटिव सोच, उच्च विचार और आस पास हरे भरे माहौल से भर देता है। खुद में आत्मविश्वास की अगर वृद्धि चाहते हैं तो इस होली पर हरे रंग का इस्तेमाल जरुर करें।

पीला रंग

दोस्तों में दोस्ती और विश्वास बरकरार रखने के लिए पीले रंग का इस्तेमाल करें।

नीला रंग

नीला रंग धार्मिक और ज्योतिष दृष्टि से काफी शुभ माना जाता है। यह रंग आपकी आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

Image result for blue holi color,nari

तो ये थे होली के कुछ ऐसे रंग जिन्हें वास्तु की दृष्टि से काफी शुभ माना जाता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Related News

static