आपके मम्मी-पापा के हार्ट, किडनी और डायबिटीज का ख्याल रखेंगी ये 7 अच्छी आदतें, आज ही समझा दें उन्हें
punjabkesari.in Saturday, Oct 25, 2025 - 03:59 PM (IST)
नारी डेस्क: हमारे माता-पिता बच्चों की चिंता में इतना खो जाते हैं कि वह खुद का ध्यान ही नहीं रख पाते हैं। वह यह भूल जाते हैं कि उम्र बढ़ने क साथ- साथ उनके शरीर की कई परेशानियां भी बढ़ रही हैं। अक्सर, वे अपने स्वास्थ्य की अनदेखी करते हैं और अस्वास्थ्यकर जीवनशैली और खान-पान की आदतें अपना लेते हैं, जिसका असर उनके फेफड़ों, हृदय, गुर्दे और अन्य महत्वपूर्ण दैनिक कार्यों पर पड़ सकता है। पाचन तंत्र विशेषज्ञों ने हाल ही में उन 7 अच्छी और 7 बुरी चीज़ों (खाने और आदतों) के बारे में बताया है, जो आपके माता- पिता के दिल, फेफड़ों और डायबिटीज के लिए बहुत मायने रखती हैं।
यह भी पढ़ें: अब हम छठ पर कैसे पहुंचेंगे घर...? IRCTC की वेबसाइट हुई ठप
दिल, फेफड़े और शुगर के लिए 7 सबसे अच्छी चीजें (Best Foods & Habits)
हरी सब्ज़ियां और सलाद: इनमें फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर होते हैं, जो दिल और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखते हैं।
ओट्स, ज्वार, बाजरा, रागी जैसी साबुत अनाज: ये धीरे पचते हैं, जिससे शुगर लेवल स्थिर रहता है और कोलेस्ट्रॉल कम होता है।
नियमित व्यायाम या वॉक: रोज़ाना 30 मिनट चलना या हल्का योग करने से दिल और फेफड़े मजबूत रहते हैं।
मछली, अखरोट और फ्लैक्स सीड्स: इनमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल की धमनियों को स्वस्थ रखते हैं।
पर्याप्त पानी और नींद: डिहाइड्रेशन और नींद की कमी शरीर में सूजन बढ़ाती है, जिससे डायबिटीज़ और हार्ट डिज़ीज़ का खतरा बढ़ता है।
तनाव नियंत्रण: मेडिटेशन या प्राणायाम करने से हार्मोन संतुलित रहते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर स्थिर रहता है।
समय पर हेल्थ चेकअप: ब्लड शुगर, लिपिड प्रोफाइल और BP की नियमित जांच से बीमारियां शुरुआती स्तर पर ही पकड़ी जा सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Gold खरीदने का अच्छा मौका! दिवाली के बाद अचानक से सस्ता हुआ सोना
दिल और शुगर के लिए सबसे बुरी 7 आदतें और खाने की चीज़ें
ज्यादा नमक और प्रोसेस्ड फूड्स: जैसे पैकेट वाले स्नैक्स, अचार, चिप्स आदि ये ब्लड प्रेशर और हार्ट को नुकसान पहुंचाते हैं।
मीठे पेय (Soft Drinks, पैकेट जूस): इनमें छिपी शुगर डायबिटीज़ और फैटी लिवर को बढ़ाती है।
लाल मांस (Red Meat): इसे ज़्यादा खाने से कोलेस्ट्रॉल और हार्ट डिज़ीज़ का खतरा बढ़ता है।
धूम्रपान और शराब: यह फेफड़ों और लिवर दोनों को नुकसान पहुंचाते हैं, और दिल की नसें कमजोर करते हैं।
रात में देर से खाना या भारी भोजन: इससे पाचन कमजोर होता है और शुगर लेवल बढ़ता है।
नींद की कमी: 6 घंटे से कम नींद हार्मोनल असंतुलन और वजन बढ़ने का कारण बनती है।
कुर्सी पर लंबे समय तक बैठना: शारीरिक निष्क्रियता हार्ट और ब्लड शुगर दोनों के लिए सबसे खतरनाक मानी जाती है।

