ये हैं विश्व के 6 फेमस स्पेस म्यूजियम्स, विज्ञान की दुनिया को दिलाई नई पहचान

punjabkesari.in Monday, Oct 14, 2019 - 01:34 PM (IST)

विज्ञान से जुड़े संग्रहालय दुनिया भर में मौजूद हैं। अंतरिक्ष विज्ञान से संबंध रखने वाले स्पेस म्यूजियम्स भी इनमें बड़ी संख्या में शामिल हैं। यहां आपको इंसान की अब तक अंतरिक्ष  में की गई खोजों तथा हासिल उपलब्धियों के बारे में जानकारी देने वाले विश्व के सबसे बड़े तथा प्रमुख स्पेस म्यूजियम्स के बारे में बता रहे हैं। अंतरिक्ष में दिलचस्पी रखने वालों के लिए जीवन में कम से कम एक बार यहां जाना जरुरी है।

कैनेडी स्पेस सेंटर ( फ्लोरिडा )

कैनेडी स्पेस सैंटर विश्व का सबसे बड़ा तथा विस्तृत स्पेस म्यूजियम है जो नासा के 10 फील्ड सैंटरों में से एक है। यहां आप अमरीका के सभी स्पेस प्रोग्राम्स, आकर्षणों तथा इमारतों के बारे में जान सकते हैं। इसके प्रमुख आकर्षणों में यू.एस. एस्ट्रोनॉट हॉल ऑफ फेम वाला 'हीरोज एंज लीजैंड्स', 8 असली रॉकेट सैटर्न 5 शामिल हैं।

Related image,nari

साथ ही यहां चांद की धरती पर पहली बार इंसान के पहुंचने के पलों को अनुभवों को भी आप जी सकते हैं। यह इतना बड़ा है कि इसके सभी आकर्षणों को देखने के लिए आपके पास समय काफी खुला होना चाहिए।

द हांग कांग स्पेस म्यूजियम ( हांगकांग )

एस्ट्रोनोमी तथा स्पेस साइंस के इस कंग्रहालय के पूर्वी हिस्से में अंडे के आकार की एक इमारत है जो इसके प्लेनेटेरियम का मुख्य हिस्सा है। यह 8 हजार वर्ग मीटर में फाला है और हांगकांग का पहला प्लेनेटेरियम है जिसका यहां अंतरिक्ष विज्ञान का लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण योगदान है।

Related image,nari

यहां स्टैंले हो स्पेस थिएटर, द हॉल ऑफ स्पेस साइंस देखने के साथ ही विशेष वर्कशॉप्स में बी हिस्सा ले सकते हैं। इसके पश्चिमी हिस्से में हॉल ऑफ एस्ट्रोनोमी तथा लैक्चर हॉल है। यहां आयोजित होने वाली मनोरंजक तथा एंटरएक्टिव प्रदर्शनियों में ब्रहाांड के बारे में बहुत कुछ सीख सकते हैं। यहां प्रदर्शनियों के लिए अत्याधुनिक उपकरणों, लाइटिंग इफैक्ट्स तथा एन्वायरनमैंटल डैकोरेशन्स इसे एक शानदार रुप प्रदान करते हैं।

ग्लासगो साइंस सेंटर ( ग्लासगो )

क्लाइड रिवर के तट पर स्थित यह संग्रहालय स्कॉटलैंड के सबसे लोकप्रिय स्थलों में से एक है। यहां बच्चों तथा बड़ों को घंटों तक बांध कर रखने के लिए बहुत सारी एक्टीविटीज आयोजित की जाती हैं।

Image result for,nari

ग्लासगो साइंस सैंटर प्लेटेनेरियम में जीयस ऑप्टिकल-मैकेनिकल प्रोजैक्टर लगा है जो 15 मीटर चौड़े डोम पर रात्रिकालीन आकाश की एक दम असली प्रतीत होने वालि तस्वीरों को दिखाता है। इसका एक हिस्सा विशेष रुप से बच्चों के लिए ही बनाया गया है जिसका नाम ' द बिग एक्सप्लोरर' है। यहां एक स्कॉटलैंड टावर भी है जो विश्व की सबसे ऊंची पूरी तरह से घूम सकने वाली संरचना के रुप में गिनीज बुक ऑफ वलर्ड रिकॉर्डस में दर्ज है। यह टावर आश्चर्यजनक रुप से 360 डिग्री तक घूम सकता है।

द सिटी ऑफ साइंस एंड इंडस्ट्री ( पैरिस )

यह यूरोप का सबसे बड़ा साइंस म्यूजियम है जिसे खुलने से अब तक 7 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं। विज्ञान को प्रोत्साहित करने के लिए यहां 'इंटरेक्टिव' तरीकों का इस्तेमाल होता है।

Related image,nari

यहां पर अनेक शोज भी आयोजित होते हैं जैसे कि लाइड गेम्स या द ग्रेट स्टोरी ऑफ द युनिवर्स। इसका उद्घाटन 13 मार्च, 1968 को किया गया था। जिस रात प्रसिद्ध हैली धूमकेतू धरती के करीब से गुजरा था।

स्मिथसोनियन नेशनल एयर एंड स्पेस म्यूजियम ( वाशिंगटन डी.सी. )

यह विश्व के सबसे लोकप्रिय स्पेस म्यूजियम्स में से एक है। गत वर्ष यहां 80 लाख लोग पहुंचे थे। यहां लगभग 60 हजार चीजें प्रदर्शित हैं जिनमें प्रवेश के पास स्थित विशालकाय चांद जैसी संरचना भी शामिल है।

Image result for,nari

पहले अमरीका जॉन एच. ग्लैन ने जिस मरकरी फ्रेंडशिप 7 कैप्सूल में अंतरिक्ष में धरती का चक्कर लगाया था, उसे भी यहां देखा जा सकता है। यहां लूनर मॉडयून 2 को भी देख सकते हैं जो उन दो लूनर लैंडर्स में से एक है जिसे शुरुआती अपोलो मिश्नस के लिए बनाया गया था।

मेमोरियल म्यूजियम ऑफ कॉस्मोनाटिक्स ( मास्को )

रुस का एक शानदार अंतरिक्ष इतिहास रहा है। इस संग्रहालय में रुस के प्रमुख अंतरिक्ष अभियानों पर आधारित थीम शो दिखाए जाते हैं जैसे कि अंतरिक्ष में जाने वाला प्रथम इंसान यूरी गगारिन, 1960 के दशक में अमरीकी तथा रुप में अंतरिक्ष दौड़ के दौरान प्रमुख अंतरिक्ष इंजीनियर रेससर्गेई कोरेलव, सैटेलाइट्स और रॉकेट्स आदि।

Image result for memorial museum of cosmonautics,nari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static