दुल्हन बनी करीना को देखते रह गए यूजर्स, देखिए Kareena Kapoor Khan की 6 ड्रेसेज

punjabkesari.in Tuesday, Apr 30, 2024 - 12:36 PM (IST)

करीना कपूर खान, बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस हैं जो सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए ही नहीं बल्कि फैशन और स्टाइल के लिए भी पसंद की जाती है। बेबो हर तरह की ड्रेस में अच्छी लगती हैं। हाल ही में बेबो को व्हाइट और गोल्डन अनारकली सूट पहने देखा गया। अनारकली सूट पहने बेबो एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। सूट के साथ करीना ने मैचिंग पंजाबी जूती और बड़े साइज के ईयररिंग्स पहने थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

वैसे इससे पहले भी करीना एक से बढ़ कर एक देसी लुक में दिख चुकी हैं तो चलिए आपको कुछ बेस्ट लुक्स ही दिखाते हैं।

2. फिल्मफेयर अवॉर्ड इवेंट में बेबो ने रेड गोल्डन कलर की साड़ी पहनी थी जिसके साथ उन्होंने बेकलेस हाल्टर स्टाइल ब्लाउज पहना था। लोगों को साड़ी से ज्यादा ब्लाउज पसंद आया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

3. साड़ी में तो करीना बला सी खूबसूरत लगती हैं। एक इवेंट में पति सैफ के साथ पहुंची करीना ने शिमरी ट्रांसपेरेंट गोल्डन साड़ी पहनी थी। साड़ी के साथ टाइट बन हैवी ईयररिंग्स बेबो को कंप्लीट लुक दे रहे थे।

PunjabKesari

4. मसाबा गुप्ता की खास ब्राइडल कलैक्शन के लिए भी करीना  कपूर ने फोटोशूट करवाया था। करीना कपूर ने व्हाइट-रेड यैलो हर लहंगा पहना और साथ में खूबसूरत ज्वैलरी ट्राई की। ये लुक भी काफी दिन सुर्खियों में रही थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Masaba 🤎 (@masabagupta)

5. एनएमएसीसी लॉन्च इवेंट में करीना कपूर खान ने रैड कलर का शिमरी लहंगा पहना था। करीना ने इसके साथ दुपट्टा कुछ इस तरह से कैरी किया था जो बाजुओं से बैक पर नोटेड स्टाइल में था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी में करीना ने शिमरी बैकलेस गाउन पहना था। ये गाउन भी हाल्टर नेक में था।

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static