होने वाली दुल्हनों के लिए इंस्पिरेशन हैं कैटरीना कैफ के Wedding outfits
punjabkesari.in Thursday, Jul 16, 2026 - 07:19 PM (IST)
नारी डेस्क: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी बहुत सीक्रेट तरीके से हुई थी, लेकिन आज भी इसके चर्चे होते ही रहते हैं। सब्यसाची द्वारा पूरी तरह से डिज़ाइन किए गए कैटरीना के शादी के सभी लुक्स चाहे वो मेहंदी, संगीत या शादी के दो आउटफिट्स हों उनके पर्सनल स्टाइल को दिखाते हैं। इन सभी लुक्स में एक बात कॉमन है। आज बर्थडे गर्ल कैफ के जन्मदिन के मौके पर उनके कुछ शानदार आउटफिट पर नजर डालते हैं जिनसे होने वाली दुल्हन आइडिया ले सकती हैं।

ब्राइडल लुक
कटरीना कैफ के ब्राइडल लहंगे के साथ सोने की कढ़ाई वाला एक शानदार ब्लाउज था। उनके पूरे लाल रंग के लुक के साथ एक शीयर दुपट्टा भी था, जिसे उन्होंने अपने जूड़े पर ओढ़ा हुआ था। इसके साथ उन्होंने मंदिर-शैली (टेम्पल-ज्वेलरी स्टाइल) की एक बेहद खूबसूरत माथा-पट्टी पहनी थी। विक्की कौशल अपनी खुशमिजाज पत्नी के बगल में आइवरी रंग की शेरवानी और साफ़ा पहने दिखे थे। , ये दोनों बॉलीवुड के सबसे ज़्यादा फ़ॉलो किए जाने वाले सेलिब्रिटी कपल्स में से एक बन गए हैं।

संगीत सेरेमनी लुक
प्री-वेडिंग संगीत सेरेमनी में कैटरीना ने रानी पिंक लहंगा पहना था। यह लुक आपको ज़रूर सेव कर लेना चाहिए अगर आप अपनी शादी के लिए कपड़े चुन रहे हैं। इस थ्री-पीस सेट में बिना आस्तीन वाला वेलवेट का ब्लाउज़ था, जिसे सुनहरे काम वाले लहंगे और मैचिंग ट्यूल दुपट्टे के साथ पहना गया था। । एक्सेसरीज़ के तौर पर कैफ ने चोकर, कंधे तक लटकने वाले झुमके, बीच की मांग के साथ स्लीक ब्लो-ड्राई बालों पर मांग-टीका और मेहंदी लगे हाथों में ढेर सारी चूड़ियां पहनी थीं।

साड़ी लुक
कैफ़ की सब्यसाची साड़ी ने भी खूब तारीफ लूटी थी। यह आउटफ़िट हल्के ग्रे बेस पर हल्के गुलाबी रंग के शेड्स में तैयार किया गया था। कहा जाता है कि इस लुक के लिए प्रेरणा कैफ़ की मां से मिली है उनकी इंग्लिश विरासत की झलक इस खास साड़ी पर लगे हाथ से काटे गए कई इंग्लिश गुलाबों में दिखती है। इन गुलाबों को हाथ से बनाने में 40 कारीगरों को 1800 घंटे से ज़्यादा का समय लगा था। साड़ी की लेयर्ड ट्यूल (जालीदार कपड़ा) इसे पारंपरिक सफ़ेद वेडिंग ड्रेस जैसा लुक देती है, और साड़ी व घूंघट दोनों पर कीमती और सेमी-कीमती पत्थर जड़े हैं जो रोशनी में चमकते हैं।

हल्दी लुक
हल्दी के लिए कैटरीना था ने सब्यसाची का एक और शानदार लहंगा चुना। इस बार उन्होंने आइवरी रंग का सेट चुना। शादी के लुक की तरह ही, हल्दी के आउटफिट पर भी गोटा-पट्टी जैसी बारीक कारीगरी की गई थी। क्रॉप ब्लाउज़ और उससे मेल खाते स्कर्ट वाले इस आउटफिट के साथ दुल्हन ने दुपट्टे को केप की तरह कंधों पर ओढ़ा था।

