काजू के 6 ऐसे फायदे जो आपको कर देंगे हैरान
punjabkesari.in Wednesday, Feb 01, 2017 - 12:22 PM (IST)
काजू चे फायदे : काजू, जिसे अंग्रजी में Cashew भी कहा जाता है। लोग इसका इस्तेमाल मिठाईयां बनाने में करते हैं या फिर इसे सूखे मेवे के रूप में खाना पंसद करते हैं। स्वाद के साथ-साथ काजू पौष्टिक आहारों से भी भरपूर है। काजू में मैगनीशियम, पोटैशियम, कॉपर, आयरन, मैगनीज, जिंक और सीलियम भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं जो शरीर की कई आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। जी हां, बिल्कुल आज हम आपको बताएंगे कि काजू खाने से शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।
1. एनर्जी
काजू एनर्जी का एक बहुत अच्छा स्त्रोत है। रोजाना अगर आप 3-4 काजू का सेवन करेंगे तो ऐसे आपका शरीर पूरा दिन उर्जा से भरपूर रहेगा।
2. कोलेस्ट्रॉल
कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में काजू काफी सहायक है। इसमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा पाई जाती है जो कोलेस्ट्रॉल को सामान्य बनाएं रखने में मदद करता है।
यह भी पढ़े:रोज खाएं मुठ्ठीभर काजू, फिर देखिए कमाल
3. याद्दाशत
काजू में विटामिन बी पाया जाता है जो याद्दाशत बढ़ाने में बड़ा ही कारगार साबित होता है।
4. हडि्डया मजबूत
काजू में मैगनीशियम की मात्रा अधिक होती है जो हडि्डयों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
5. पाचन शक्ति मजबूत
पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में भी काजू काफी सहायक है। काजू में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो पाचन क्रिया को मजबूत बनाने के साथ ही वजन को भी संतुलित रखता है।
6. त्वचा में निखार
काजू खाने से त्वचा ग्लो करने लगती है और रंगत भी निखर जाती है।

