2026 में कन्या समेत 5 राशियों का विदेश जाने का सपना होगा पूरा

punjabkesari.in Sunday, Jan 04, 2026 - 06:18 PM (IST)

नारी डेस्क : साल 2026 उन लोगों के लिए बेहद खास साबित होने वाला है, जो बेहतर करियर, शानदार लाइफस्टाइल और बड़े सपनों को पूरा करने के लिए विदेश जाने की सोच रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार, इस साल कई बड़े ग्रहों की चाल बदलने वाली है, जिसका सीधा असर नौकरी, पढ़ाई, बिज़नेस और विदेश यात्रा के योग पर पड़ेगा। विदेश यात्रा और सेटलमेंट के लिए कुंडली में मुख्य रूप से 12वां भाव (विदेश, स्थायी निवास), 9वां भाव (लंबी शिक्षा या यात्रा) और 7वां भाव (व्यवसाय या जीवनसाथी के कारण विदेश) देखे जाते हैं। इन भावों पर राहु, शनि, चंद्र और मंगल जैसे ग्रहों की शुभ दृष्टि पड़ने के कारण मेष समेत पांच राशियों का विदेश जाने का सपना सच हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां और उनके लिए 2026 में क्या अवसर बन रहे हैं।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए 2026 करियर ग्रोथ का साल रहेगा। राशि के स्वामी मंगल ग्रह की शुभ दृष्टि की वजह से विदेश जाने के योग मजबूत हैं। इस दौरान मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर, ऑनसाइट प्रोजेक्ट या नई नौकरी का मौका मिल सकता है। टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट फील्ड से जुड़े लोगों के लिए विदेश जाने के योग विशेष रूप से अनुकूल हैं।

PunjabKesari

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए पढ़ाई और करियर दोनों के लिहाज से 2026 खास रहेगा। बुध देव की शुभ दृष्टि से उच्च शिक्षा, रिसर्च या स्किल बेस्ड कोर्स के लिए विदेश जाने का अवसर बन सकता है। मीडिया, कम्युनिकेशन और डिजिटल फील्ड से जुड़े लोगों को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल सकती है। विदेश में आपकी वाणी और संवाद कौशल लोगों को प्रभावित करेगा।

यें भी पढ़ें : सिर्फ पानी में भिगोना काफी नहीं! जानें पत्तागोभी धोने का सही तरीका

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए साल 2026 लाइफ बदलने वाला साबित हो सकता है। हेल्थ, आईटी, फाइनेंस और एनालिटिक्स सेक्टर में काम करने वालों को विदेश में लंबे समय तक रहने और सेटल होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस पार्टनरशिप भी विदेश से जुड़ सकती है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहने वाले छात्र इस साल अपनी इच्छा पूरी कर सकते हैं।

PunjabKesari

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि को यात्रा और विदेश से गहरा संबंध माना जाता है। 2026 में जॉब, बिजनेस या आध्यात्मिक कारणों से विदेश जाने के योग बन रहे हैं। कुछ लोगों को स्थायी निवास (PR) या लॉन्ग टर्म वीज़ा मिलने के संकेत भी हैं। पढ़ाई, नौकरी या कारोबार के मामले इस साल विशेष रूप से आगे बढ़ सकते हैं।

यें भी पढ़ें : छोटे बच्चों को Breastfeeding की आदत कैसे छुड़ाएं ? डॉक्टर ने बताया सही तरीका

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए साल 2026 मेहनत का फल देने वाला रहेगा। राशि के स्वामी शनिदेव की शुभ दृष्टि से करियर में प्रमोशन और विदेश ट्रांसफर के अवसर बन रहे हैं। जो लोग पहले से विदेश जाने की कोशिश कर रहे थे, उनकी अटकी फाइलें और वीज़ा प्रोसेस इस साल आगे बढ़ सकते हैं। विदेशी यूनिवर्सिटी में दाखिले के इच्छुक छात्र इस साल अपना एडमिशन सुनिश्चित कर सकते हैं।

PunjabKesari

साल 2026 मेष, मिथुन, कन्या, धनु और मकर राशि वालों के लिए विदेश जाने के योग लेकर आ रहा है। चाहे यह नौकरी, पढ़ाई, बिजनेस या स्थायी निवास का अवसर हो, ग्रहों की शुभ दृष्टि इस साल आपके सपनों को हकीकत में बदलने में मदद करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static