World Food Safety Day: इन 5 तरीकों से बनाएं अपने खाने को हैल्दी

punjabkesari.in Sunday, Jun 07, 2020 - 12:45 PM (IST)

आज के दिन को पूरी दुनिया में 'विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस' के तौर पर मनाया जाता है। इसे अंग्रेजी में 'World Food Safety Day' कहा जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को खाने की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। खराब व अनहैल्दी भोजन का सेवन करने से शरीर बीमारियों की चपेट में आ जाता है। ऐसे में सुरक्षित व पौष्टिक भोजन का सेवन करने से सभी अपने स्वास्थ्य का बेहतर ढंग से ध्यान रख सकते है। आज 'विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस' के दिन पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने ट्वीट कर बताया है कि हमें अपने भोजन बनाते समय किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए। ताकि हम सुरक्षित और पौष्टिक खाना बना और खा सके। 

 

क्या आपका खाना सुरक्षित है? 

आपका खाना सुरक्षित है या नहीं इसका पात करने के लिए डब्ल्यूएचओ ने पांच बातें बताई है। ऐसे में अगर आप भी बातों का ध्यान रखते है तो आपका खाना हैल्दी व सुरक्षित है। आप किसी भी तरह की बीमारी के लगने से बचे रहेंगे। 

साफ-सफाई

खाना बनाते समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। रोजाना अपने किचन को साफ करना चाहिए। जहां भी खाना बनाते है, पहले उस जगह की अच्छे से सफाई करें। बर्तनों को यूज करने से पहले अच्छे से धोएं। सब्जियों को भी धोकर इस्तेमाल करें। खाना पकाने से पहले और बाद में हाथों को अच्छे से धोएं।

cleaning fruits,nari

कच्ची और पकी हुई सब्जियों को रखें अलग

कच्ची और पकी हुई सब्जियों को एक साथ न रखें। कच्ची सब्जियों को हमेशा अलग बर्तनों में रखें। साथ जो सब्जियां बन कर तैयार है। उन्हें बर्तन में डालकर फ्रिज में रखें। इससे खाना काफी समय तक सही रहेगा। 

सब्जी को अच्छे से पकाएं

सब्जियों को अच्छे से पकाकर बनाएं। इससे सब्जियों में मौजूद सभी रोगाणु मर जाते है। साथ ही खाना टेस्टी और हैल्दी बनता है। शरीर को बीमारियां लगने का खतरा कम रहता है। 

food,nari

सही तापमान पर रखें भोजन

खाने को पकाते और बनाने के बाद उसे सही तापमान पर ही रखें। असल में सभी चीज अलग-अलग तापमान पर बनती है। ऐसे में खाने को सुरक्षित व सही टेंपरेचर में ही पकाएं। साथ ही पकने के बाद उसे सही तापमान पर ही स्टोर करें। 

साफ पानी करें यूज

सब्जियों को धोने और पकाने के लिए हमेशा साफ पानी का इस्तेमाल करें। ताकि आपको हैल्दी व सुरक्षित भोजन मिल सके।

food,nari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static