Aardhaya ने मां Aishwarya Rai के साथ की Twinning, देखिए मां बेटी की 5 मैचिंग ड्रेसेज

punjabkesari.in Saturday, Nov 18, 2023 - 04:09 PM (IST)

ऐश्वर्या की लाडली 12 साल की हो गई हैं। सब जानते हैं ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या से बहुत ज्यादा लगाव रखती हैं। वह जहां भी जाए आराध्या उनके साथ ही नजर आती हैं। इस बात को लेकर उन्हें कई बार ट्रोल भी किया जा चुका है। खैर इन बातों से ऐश्वर्या को कभी फर्क नहीं पड़ा। क्योंकि उनका कहना था, 'मैं आराध्या में खुद का बचपन देख सकती हूं। मैं उसे छोड़ने और उसे लेने के लिए हर दिन स्कूल जाती हूं। मैं यह करती हूं, क्योंकि मुझे यह करना पसंद है। मैं उसके लिए हमेशा पॉजेसिव रहूंगी।'

मां बेटी का फैशन भी बहुत पसंद किया जाता है। दोनों ही डिसेंट लुक में ही रहती हैं। उनका ड्रेसअप ओवर नहीं होता इसलिए फैंस को बहुत पसंद आता है। अब तो आराध्या की हाइट भी काफी लंबी हो गई है। आराध्या भी मां की तरह अनारकली सूट, लहंगा और शरारा सूट पहनती हैं चलिए आपको कुछ ड्रेसेज आपको दिखाते हैं।

1. नीता-मुकेश अंबानी के गणेश उत्सव में दोनों मां बेटी सलवार सूट पहने दिखीं थी। जहां ऐश्वर्या ने स्काई ब्लू सूट पहना था, वहीं आऱाध्या ने येलो में ट्विनिंग की थी। दोनों ने एक जैसे ही दुपट्टा कैरी कर रखा था। आराध्या के हाथ में मैचिंग पोटली बैग था।  साथ में दोनों ने पंजाबी जूती वियर की थी।

PunjabKesari

2. आकाश अंबानी की वेडिंग में आराध्या काफी छोटी और क्यूट सी लगती थी। इस वेडिंग फंक्शन में ऐश्वर्या ब्लू कलर के हैवी लहंगे में दिखी थी और आराध्या बेबी पिंक कलर के लहंगे में। लहंगे में ट्विनिंग कर पहुंची मां बेटी को लोगो ने बहुत पसंद किया था।

PunjabKesari

3. अनंत अंबानी की एंगेजमेंट पार्टी में दोनों मां बेटी अऩारकली सूट में दिखी थी। ऐश्वर्या ने हैवी ग्रीन कलर का सूट पहना था और आराध्या ने पेस्टल आइवरी शेट चुड़ीदार सूट पहना था। मां बेटी का ये लुक यूजर्स को बहुत पसंद आया था।

PunjabKesari

4. नीता अंबानी के कल्चरल इवेंट में दोनों मां बेटी शरारा सूट में नजर आई थीं। जहां ऐश्वर्या ने ब्लैक और मल्टीकलर वर्क वाला शरारा पहना था। आराध्या भी शरारा सूट में नजर आई थी जिसके साथ उन्होंने केप स्टाइल दुपट्टा कैरी किया था।

PunjabKesari

5. कांस में ऐश्वर्या के साथ आराध्या नजर आती हैं। इस दौरान भी आराध्या मां की ड्रेस से मेल खाती कई गाउन और फ्रॉक पहने दिख चुकी हैं।

PunjabKesari

अगर आप भी बेटी की मां हैं तो आप भी ट्विनिंग कर सबसे अलग दिख सकते हैं। क्या आपको भी लगता है कि ऐश्वर्या ओवर पोजेसिव हैं या हर मां ऐसी ही होती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static