बच्चों को सिखाएं 5 Healthy Habits, बीमारियां रहेगी कोसों दूर

punjabkesari.in Friday, May 14, 2021 - 03:43 PM (IST)

बच्चे अक्सर भोजन करने में आनाकानी करते हैं। मगर इससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। वहीं इस दौरान दुनियाभर में फैला कोरोना वायरस बच्चों को भी तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। ऐसे में पेरेंट्स का फर्ज है कि वे बच्चों को कुछ अच्छी आदतें सिखाएं। ताकि वे हमेशा स्वस्थ रहें। तो चलिए आज हम आपको कुछ हैल्दी हैबिट्स बताते हैं...

सुबह का नाश्ता स्किप करना गलत

बच्चे तो हमेशा भोजन ना करने के बहाने करते हैं। वहीं सुबह का नाश्ता करने में तो वे बहुत ही आनाकानी करते हैं। मगर इससे शरीर में कमजोरी आने लगती है। साथ ही बाद में भोजन करने पर जरूरत से ज्यादा खाया जाता है। ऐसे में वजन बढ़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है। रिसर्च की माने तो सुबह नाश्ता करने से दिनभर एनर्जी मिलने के साथ काम करने की शक्ति बढ़ती है। वहीं जो बच्चे सुबह का नाश्ता स्किप करते है वे पढ़ाई में भी ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते हैं। 

PunjabKesari

बनाएं भोजन की योजना

बच्चों ने दिनभर क्या खाना है और क्या नहीं इसकी लिस्ट एक दिन पहले ही बना लें।‌ उदाहरण के तौर पर बच्चे का वजन सही रखने के लिए चीनी, वसा, कार्ब आदि में कटौती करके डाइट में प्रोटीन व विटामिन्स से भरपूर चीजें शामिल करें। इससे बच्चे की सेहत सही रहेगी। साथ ही उनका टेस्ट भी बरकरार रहेगा।

भरपूर पानी पिलाएं

गर्मियों में डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी होना आम बात है। इसके लिए बच्चों को रोजाना भरपूर पानी पिलाएं। इसके साथ डेली डाइट में ताजे फलों व सब्जियों का जूस शामिल करना भी बेस्ट आइडिया है। इससे शरीर हाइड्रेटेड रहेगा। साथ ही वजन व शुगर लेवल कंट्रोल रहेगा। 

PunjabKesari

अच्छी नींद भी जरूरी

शरीर व दिमाग की थकावट दूर करने के लिए रोजाना 7-8 घंटों की जरूरत होती है।‌ अच्छी व बेहतर नींद लेने से एकाग्रता व स्मरण शक्ति बढ़ती है।‌ दिल संबंधित रोग लगने से भी बचाव रहता है। वहीं इसके विपरीत बच्चे के स्वभाव में चिड़चिड़ापन आने लगता है। ऐसे में बच्चे की नींद का खास ध्यान रखें। 7-8 घंटे की नींद के साथ उनके समय पर सोने व जागने की रुटीन बनाएं।

कुछ नया सीखना होगा बेस्ट

नई चीजों को सीखने में दिमाग हैल्दी रहता है। मानसिक तनाव कम होकर स्ट्रेस फ्री महसूस होता है। साथ ही स्मरण शक्ति बढ़ती है। इसके लिए आप बच्चों को ऑनलाइन डांस, कुकिंग, सिंगिंग या किसी भी क्लासिस को ज्वॉइन करवा सकती हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static