गणेशोत्सव पर रीक्रिएट करें इन 5 सेलिब्रिटीज के एथनिक लुक्स, पूजा में दिखेंगी सबसे खूबसूरत
punjabkesari.in Tuesday, Sep 15, 2026 - 06:20 PM (IST)
नारी डेस्क : गणेशोत्सव का माहौल हो और ट्रेडिशनल लुक की बात न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। गणपति बप्पा की पूजा और दर्शन के लिए महिलाएं अक्सर साड़ी, लहंगा और अनारकली जैसे एथनिक आउटफिट पहनना पसंद करती हैं। अगर इस बार आप भी अपने फेस्टिव लुक को थोड़ा ग्लैमरस लेकिन एलिगेंट रखना चाहती हैं, तो बॉलीवुड और सेलिब्रिटी फैशन से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। यहां हम आपके लिए 5 ऐसे खूबसूरत लुक्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप आसानी से रीक्रिएट कर सकती हैं।
श्रद्धा कपूर का शिमर टिशू ऑर्गेंजा साड़ी लुक
गणेश पूजा के लिए साड़ी हमेशा एक खूबसूरत और एवरग्रीन चॉइस रहती है। श्रद्धा कपूर का शिमर टिशू ऑर्गेंजा साड़ी लुक फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है। मेटैलिक शेड वाली ऐसी साड़ी आपको मार्केट और ऑनलाइन आसानी से मिल जाएगी।
ऐसे करें स्टाइल: इसके साथ सीक्विन वर्क वाला स्लीवलेस वी-नेक ब्लाउज पहनें। ज्वेलरी में कुंदन या पर्ल ड्रॉप ईयररिंग्स कैरी करें और गले को खाली रखें। बालों में स्लीक बन या सॉफ्ट वेव्स इस लुक को और खूबसूरत बनाएंगे।

नीता अंबानी की डुअल-टोन कांजीवरम साड़ी
नीता अंबानी के ट्रेडिशनल साड़ी लुक्स से फेस्टिव फैशन की काफी इंस्पिरेशन ली जा सकती है। गणेशोत्सव के लिए उनका ऑरेंज और मैजेंटा पिंक कॉम्बिनेशन वाला डुअल-टोन कांजीवरम या बनारसी सिल्क लुक बेहद रॉयल लगेगा।
ऐसे करें स्टाइल: इसके साथ एम्ब्रॉयडर्ड सिल्क ब्लाउज पहनें, जिसकी स्लीव्स कोहनी तक हों। हैवी कुंदन नेकलेस, मैचिंग कड़े और एक खूबसूरत पोटली बैग आपके लुक को रॉयल टच देंगे।

सारा अली खान का बनारसी ब्रोकेड लहंगा
अगर आप गणेशोत्सव पर साड़ी से हटकर कुछ पहनना चाहती हैं तो सारा अली खान के बनारसी ब्रोकेड लहंगा लुक से आइडिया ले सकती हैं। ऑरेंज और पिंक जैसे ब्राइट शेड्स गणपति उत्सव के माहौल में बेहद खूबसूरत लगेंगे।
ऐसे करें स्टाइल: वी-नेकलाइन वाला शॉर्ट बनारसी ब्लाउज और गोटा-पट्टी वर्क वाला दुपट्टा इसके साथ पेयर करें। ज्यादा हैवी ज्वेलरी की जगह झुमके, चूड़ियां और मिनिमल मेकअप रखें।

कैटरीना कैफ का गोटा-वर्क अनारकली सूट
अगर आपको पूजा के लिए सिंपल, सोबर और एलिगेंट लुक पसंद है तो कैटरीना कैफ का गोटा-वर्क अनारकली सूट परफेक्ट इंस्पिरेशन है। यह लुक खासकर उन महिलाओं के लिए अच्छा है, जो ज्यादा हैवी आउटफिट नहीं पहनना चाहतीं।
ऐसे करें स्टाइल: मैचिंग नेट या ऑर्गेंजा दुपट्टा कैरी करें। कानों में चांदबाली और हाथों में चौड़े कड़े पहनकर लुक को कंप्लीट करें। सॉफ्ट मेकअप और खुले बाल इस लुक को और ग्रेसफुल बनाएंगे।

राधिका मर्चेंट की बेल्ट वाली कांजीवरम साड़ी
कुछ अलग और मॉडर्न ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं तो राधिका मर्चेंट की बेल्ट वाली कांजीवरम साड़ी से इंस्पिरेशन लें। इस लुक को आप कम बजट में भी रीक्रिएट कर सकती हैं। रेड या मैरून रंग की बनारसी या सिल्क साड़ी के साथ एम्ब्रॉयडर्ड बेल्ट या फैब्रिक कमरबंद पहनें।
ऐसे करें स्टाइल: साड़ी के साथ सेक्विन वर्क वाला शॉर्ट स्लीव ब्लाउज चुनें। ज्वेलरी में माथा-पट्टी या मांग-टीका, हैवी झुमके और चौड़ा नेकलेस पहन सकती हैं। यह लुक गणेश पूजा के साथ-साथ फेस्टिव फोटोशूट के लिए भी शानदार लगेगा।

गणेशोत्सव में दिखेंगी सबसे खास
गणपति उत्सव के लिए आउटफिट चुनते समय बहुत ज्यादा हैवी लुक अपनाने की जरूरत नहीं है। सही रंग, खूबसूरत ज्वेलरी और थोड़ा-सा सेलिब्रिटी स्टाइल ट्विस्ट आपके सिंपल एथनिक लुक को भी खास बना सकता है। आप अपनी पसंद के हिसाब से इन पांचों लुक्स में से किसी एक को रीक्रिएट कर सकती हैं।

