नवरात्रि पर हाथों की खूबसूरती में लगाएं चार चांद, ट्राई करें ये 5 शानदार मेहंदी डिजाइन

punjabkesari.in Saturday, Oct 10, 2026 - 06:14 PM (IST)

नारी डेस्क : नवरात्रि के पावन मौके पर महिलाएं खास तैयारी करती हैं। पारंपरिक कपड़े पहनती हैं, गहनों से खुद को सजाती हैं और हाथों में मेहंदी रचाकर माता-रानी का आशीर्वाद लेती हैं। मेहंदी न केवल सुंदरता बढ़ाती है बल्कि इसे शुभता, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। अगर आप इस बार नवरात्रि पर अपने हाथों को सबसे अलग और आकर्षक बनाना चाहती हैं, तो यहां दिए गए 5 खूबसूरत और ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेंगे।

ट्रेडिशनल मंडला डिजाइन

मंडला पैटर्न सबसे पुराना और लोकप्रिय मेहंदी डिजाइन है। यह डिजाइन हथेली के बीच में गोल घेरे से शुरू होता है और उसके चारों ओर बारीक पैटर्न बनाए जाते हैं। यह देखने में बेहद आकर्षक लगता है और हाथों को एकदम पारंपरिक व फेस्टिव टच देता है।

PunjabKesari

फ्लोरल डिजाइन

फूलों और बेलों वाले डिजाइन नवरात्रि जैसे त्योहार पर हाथों में खास ग्रेस लेकर आते हैं। हथेली के बीच में बड़े-बड़े फूल और उंगलियों तक फैली बेल इस डिजाइन को बेहद सुंदर बना देती है। यह डिजाइन सिंपल होने के बावजूद बहुत क्लासी लगता है।

PunjabKesari

अरेबिक डिजाइन

अरेबिक मेहंदी डिजाइन आजकल सबसे ज्यादा ट्रेंड में है। इसमें पैटर्न हथेली से लेकर कलाई तक बनाए जाते हैं और बीच में खाली जगह छोड़ दी जाती है, जिससे डिजाइन और भी साफ और उभरा हुआ दिखता है। यह डिजाइन खासतौर पर उन लोगों के लिए सही है जो सिंपल और स्टाइलिश लुक चाहती हैं।

PunjabKesari

पत्ती डिजाइन

अगर आप गरबा नाइट या डांडिया के लिए कुछ अलग चाहती हैं, तो पत्ती डिजाइन परफेक्ट है। इसमें छोटी-छोटी पत्तियों और पंखुड़ियों का पैटर्न हथेली से लेकर उंगलियों तक बनाया जाता है। यह डिजाइन देखने में हल्का-फुल्का होते हुए भी बेहद आकर्षक लगता है।

PunjabKesari

फुल हैंड डिजाइन

जो महिलाएं नवरात्रि पर रिच और हैवी लुक पसंद करती हैं, उनके लिए फुल हैंड मेहंदी डिजाइन बेस्ट है। इसमें पूरी हथेली से लेकर बांह तक डिजाइन बनाए जाते हैं। देवी-देवताओं की आकृतियां, ‘ॐ’, ‘स्वास्तिक’ जैसे शुभ चिन्ह भी इसमें शामिल किए जा सकते हैं, जो इसे और भी खास बनाते हैं।

PunjabKesari

मेहंदी से जुड़े ज़रूरी टिप्स

मेहंदी का गहरा और खूबसूरत रंग पाने के लिए कुछ जरूरी टिप्स का ध्यान रखना जरूरी है। सबसे पहले हाथों को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें ताकि मेहंदी का रंग अच्छे से चढ़े। जब मेहंदी सूख जाए तो उस पर नींबू और चीनी का मिश्रण हल्के हाथ से लगाएं, इससे इसका रंग गहरा और ज्यादा टिकाऊ हो जाता है। मेहंदी हटाने के बाद तुरंत पानी से हाथ न धोएं, बल्कि सरसों के तेल से रगड़कर मेहंदी हटाएं। इससे रंग लंबे समय तक बना रहता है और हाथ भी मुलायम बने रहते हैं।

PunjabKesari

नवरात्रि में मेहंदी लगाना सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि परंपरा और आस्था का हिस्सा है। ये डिजाइन आपके हाथों को खूबसूरत बनाएंगे और आपको गरबा नाइट्स में सबसे अलग लुक देंगे। इस बार माता-रानी को खुश करने और अपनी सुंदरता को निखारने के लिए इन डिजाइनों में से कोई एक जरूर अपनाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static