ब्रेस्ट कैंसर के ये 5 लक्षण शरीर में दिखें तो न करें नजरअंदाज!

punjabkesari.in Thursday, Oct 01, 2026 - 03:34 PM (IST)

नारी डेस्क : हर साल 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक Breast Cancer Awareness Month मनाया जाता है। इसे ‘Pink October’ या ‘Pink Month’ के नाम से भी जाना जाता है। ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में होने वाले आम कैंसर में से एक है। कई बार इसके शुरुआती संकेत सामान्य लगते हैं, जिसकी वजह से महिलाएं उन्हें नजरअंदाज कर देती हैं। ऐसे में शरीर में होने वाले किसी भी असामान्य बदलाव को समझना और समय पर डॉक्टर से सलाह लेना बेहद जरूरी है।

ब्रेस्ट या बगल में गांठ

ब्रेस्ट या बगल में नई गांठ महसूस होना उन बदलावों में शामिल है, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हर गांठ कैंसर नहीं होती, लेकिन अगर गांठ नई है, लगातार बनी हुई है या उसमें कोई बदलाव नजर आ रहा है तो डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है।

PunjabKesari

ब्रेस्ट के साइज या शेप में बदलाव

अगर दोनों ब्रेस्ट के आकार में अचानक बदलाव नजर आए या किसी एक ब्रेस्ट के साइज या शेप में असामान्य परिवर्तन हो, तो इसे नजरअंदाज न करें। शरीर में होने वाला नया और लगातार बना रहने वाला बदलाव डॉक्टर को दिखाना बेहतर है।

यें भी पढ़ें : KBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन! घुटने में लगी चोट, बिग बी ने बताया कैसा है हाल

निप्पल से असामान्य डिस्चार्ज

निप्पल से बिना दबाए अपने आप तरल पदार्थ निकलना, खासकर अगर उसमें खून दिखाई दे, तो इसकी जांच करवानी चाहिए। निप्पल के आकार में बदलाव, अंदर की ओर खिंचना या आसपास घाव होना भी डॉक्टर को दिखाने वाले संकेत हो सकते हैं।

PunjabKesari

ब्रेस्ट की त्वचा में बदलाव

ब्रेस्ट की त्वचा में लालिमा, मोटापन, सूजन या बनावट में बदलाव नजर आए तो इसे हल्के में न लें। कुछ मामलों में त्वचा संतरे के छिलके जैसी दिखाई दे सकती है। हालांकि, ऐसे बदलाव अन्य कारणों से भी हो सकते हैं, इसलिए सही कारण जानने के लिए डॉक्टर से जांच जरूरी है।

यें भी पढ़ें : बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाओं में आम हैं ये 4 परेशानियां, जानें कारण

ब्रेस्ट में लगातार दर्द या सूजन

ब्रेस्ट में दर्द अकेले आमतौर पर ब्रेस्ट कैंसर का विशिष्ट संकेत नहीं होता। लेकिन अगर दर्द लगातार बना रहे या उसके साथ सूजन, गांठ अथवा त्वचा या निप्पल में कोई और बदलाव भी दिखाई दे, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

PunjabKesari

हर बदलाव कैंसर नहीं होता

ब्रेस्ट में गांठ, दर्द या त्वचा में बदलाव होने का मतलब यह जरूरी नहीं कि कैंसर ही हो। कई बार इन लक्षणों के पीछे संक्रमण, हार्मोनल बदलाव या दूसरी सामान्य स्थितियां भी हो सकती हैं। फिर भी कोई नया या असामान्य बदलाव नजर आए तो खुद से निष्कर्ष निकालने के बजाय डॉक्टर से जांच करवाएं। समय पर पहचान और सही जांच जरूरी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static