बर्तन धोने के 5 आसान तरीके, चमक रहेगी हमेशा बरकरार

punjabkesari.in Tuesday, Aug 13, 2019 - 12:51 PM (IST)

किचन का सबसे जरूरी काम बर्तन धोना होता है। ऐसा माना जाता है कि साफ बर्तनों के पीछे ही अच्छी हेल्थ छिपी होती है। कई बार हम सिंक में बर्तन इकट्ठे करते रहते हैं और फिर खुद को ही उन्हें साफ करने की परेशानी झेलनी पड़ती हैं। यदि आपके साथ भी ऐसा होता रहता है तो आज हम आपके लिए बर्तनों को साफ करने के कुछ टिप्स लेकर आएं हैं जिन्हें फॉलों करके आप इस झंझट से छुटकारा पा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं बर्तन साफ करने के आसान तरीके....

अलग-अलग रखें बर्तन

बर्तन साफ करते वक्त सबसे पहले उन बर्तनों को अलग कर लें जिनके टूटने का डर रहता है। भारी बर्तनों से पहले हल्के बर्तन धोकर साइड पर रख लें। ऐसा करने से भारी बर्तनों के साथ मिलकर छोटी क्रॉकरी टूटने से बच जाएगी। स्‍पून और छुरियां को भी पहले ही धोकर साइड पर रख लें।

चिकनाई वाले बर्तन

चिकनाई वाले बर्तन धोना सभी को मुश्किल काम लगता है। इन्हें साफ करने के लिए सभी बर्तनों को सबसे पहले हल्के गर्म पानी में से एक बार निकाल लें। उसके बाद सर्फ लगाकर बर्तन साफ करें। आसानी से साफ होने के साथ बर्तनों पर चमक भी आएगी।

PunjabKesari,nari

अच्छे से सुखाना जरुरी

बर्तनों को धोने के बाद अच्छी तरह सूखने के बाद ही अंगर रखें। अगर आपके पास समय हो तो बर्तनों को साफ तौलिए के साथ जरुर पोंछ लें। इससे बर्तन जल्दी सूख जाएंगी और उन पर पानी के दाग भी नहीं रहेंगे।

बर्तन साफ करने वाला ब्रश

साथ ही, बर्तन धोने के बाद साबुन और स्‍क्रबर को भी अच्‍छे से धो लें। स्क्रबर को हर 2 महीने के बाद जरुर बदलें। रात को सोने के पहले स्क्रबर को अच्छी तरह निचोड़कर सूखने के लिए टैप या फिर किसी साइड पर जरुर रखें। नहीं तो उसमें से महक आने लगती है।

PunjabKesari,nari

सिंक की सफाई

बर्तन धोने के बाद सिंक को भी अच्‍छे से साफ करें और ध्‍यान रखें की उसमें जूठन न लगी रहे। नहीं तो वॉश बेसिन में दाग नजर आएंगे। साथ ही स्मैल की वजह से कीटाणु पैदा हो जाएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Related News

static