कीवी से बनाएं ये फेसपैक, स्किन की हर परेेशानी होगी दूर

punjabkesari.in Sunday, Aug 16, 2020 - 12:36 PM (IST)

कीवी में भारी मात्रा में पोषक तत्व होने से यह सेहत के साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती है। इससे तैयार फेसपैक का इस्तेमाल करने से त्वचा की गहराई से सफाई होने के साथ पिंपल्स, दाग-धब्बे, झुर्रियों, झाइयों आदि से छुटकारा मिलता है। तो चलिए आज हम आपको कीवी से ऐसे 3 फेसपैक बनाना सिखाते हैं, जिसे इस्तेमाल कर आप सुंदर, ग्लोइंग, मुलायम और स्वस्थ त्वचा पा सकते हैं।

1. कीवी, बेसन और बादाम 

 

सामग्री

कीवी- 1
बेसन- 1 चम्मच 
बादाम- 3-4 (रातभर भिगे हुए)

nari,PunjabKesari

विधि

- एक कटोरी में कीवी को काट कर उसका पल्प निकाल लें।
- अब तीनी चीजों को मिक्सी में डालकर स्मूद सा पेस्ट तैयार करें। 
- तैयार फेसपैक को चेहरे और गर्दन पर स्क्रब करते हुए लगाएं। 
- फिर इसे 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें।
- बाद में इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें। 

यह फेसपैक चेहरे की गहराई से सफाई करता है। ऐसे में स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर हो चेहरा सुंदर, ग्लोइंग व मुलायम होता है। 

2. दही और कीवी 

 

सामग्री 

कीवी- 1 
दही- 1 बड़ा चम्मच 

nari,PunjabKesari

विधि

- सबसे पहले एक कटोरी में कीवी का गूदा निकाल कर इसे अच्छे से मैश कर लें। 
- अब उसमें दही डालकर मिक्स करें और अपने चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट तक लगाएं। 
- तय समय के बाद इस गुनगुने पानी से साफ कर चेहरे को माइल्ड फेसवॉश से धो लें। 

इस फेसपैक को लगाने से डल और ड्राई स्किन को पोषण मिलने के साथ सही मात्रा में नमी मिलती है। साथ ही पिंपल्स, दाग- धब्बे, झुर्रियां, झाइयां, डार्क सर्कल दूर होने में मदद मिलती है।

3. कीवी, दही और केला

 

सामग्री

कीवी- 1
दही- 1 बड़ा चम्मच
मैश्ड केला- 1 बड़ा चम्मच

nari,PunjabKesari

विधि

- एक कटोरी में तीनों चीजों को डालकर स्मूद सा पेस्ट बना लें। 
- फिर इसे अपना चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 
- 20 मिनट या सूखने तक इस पैक को लगा रहने दें। 
- बाद में ताजे पानी से इसे साफ कर लें। 

यह फेसपैक त्वचा की मृत कोशिकाओं को साफ कर नई त्वचा दिलाने में मदद करता है। चेहरे की रंगत निखरे के साथ पिंपल्स, दाग, धब्बे, झुर्रिया दूर हो चेहरा नेचुरल ग्लो करता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static