ब्लीच की तरह काम करते हैं ये 3 फेसपैक, हफ्ते में 1 बार लगाने से ही नजर आएगा ग्लो

punjabkesari.in Sunday, Aug 09, 2020 - 11:47 AM (IST)

सुंदर, ग्लोइंग स्किन हर लड़की पाना चाहती है। मगर मौसम के बदलाव या त्वचा का अच्छे से ख्याल न रखने से स्किन डल, ड्राई और काली पड़ने लगती है। ऐसे में बहुत सी लड़कियां चेहरे पर दोबारा निखार जगाने के लिए बहुत सी क्रीम या ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करती है। मगर इन सब की जगह कुछ घरेलू चीजों को यूज करके भी नेचुरल ग्लो पाया जा सकता है। इससे चेहरे पर निखार आने के साथ नेचुरल ग्लो जगाने में मदद मिलती है। तो चलिए आज हम आपको 3 ऐसे फेसपैक बनाना सिखाते हैं, जो आपके स्किन पर ब्लीच की तरह काम कर आपकी स्किन में निखार लाने में मदद करेंगे।

1. चंदन फेसपैक

स्किन से जुड़ी समस्याएं और चेहरे की रंगत निखारने में चंदन काफी फायदेमंद होता है। इससे त्वचा में ठंडक का एहसास होने के साथ पिंपल्स, दाग-धब्बें, झुर्रियों, टैनिक आदि स्किन प्रॉब्लम्स से राहत मिलती है। 

सामग्री

चंदन पाउडर- 1 चम्मच
पानी- आवश्यकतानुसार

nari,PunjabKesari

विधि

1. एक कटोरी में दोनों चीजों को डालकर अच्छे से मिलाएं।
2. तैयार पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
3. 10 मिनट या सूखने तक इसे लगा रहने दें।
4. पैक के सूखने के बाद चेहरे पर थोड़ा पानी लगाकर हल्के हाथों से मसले हुए इसे साफ कर लें। 
5. बाद में चेहरे को पानी से धो लें।

2. संतरे का जूस और मुल्तानी मिट्टी फेसपैक

संतरे में विटामिन -सी की उच्च मात्रा होने से यह सनटैन से झुलसी स्किन से राहत दिलाता है। इसके साथ ही मुल्तानी मिट्टी में इसे मिलाकर लगाने से चेहरे की कोमलता से सफाई होती है। चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे, पिपंल्स, झुर्रियां दूर होने के साथ साफ, ग्लोइंग, फ्रेश फील करवाने में मदद करता है। 

सामग्री

मुल्तानी मिट्टी- 1 चम्मच
संतरे का जूस- आवश्यकतानुसार

nari,PunjabKesari

विधि

1. एक कटोरी में दोनों चीजों डालकर अच्छे से मिलाएं।
2. तैयार फेसपैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
3. पैक सूखने के बाद इसे गीले हाथों से मसाज करते हुए उतारें।
4. बाद में इसे ताजे पानी से साफ कर लें।

3.चावल का आटा और दूध फेसपैक

चावल के आटे में मौजूद तत्व सनटैन की परेशानी को दूर करने में मदद करते हैं। यह त्वचा की मृत कोशिकाओं को ठीक करता है। एक बेहतरीन स्क्रब की तरह इस्तेमाल होने से यह त्वचा की रंगत निखारने के साथ उसे ग्लोइंग ओर मुलायम करता है। दूध स्किन कोमलता से स्किन की सफाई कर उसे सुंदर औऱ ग्लोइंग करने में मदद करता है। 

nari,PunjabKesari

सामग्री

चावल का आटा- 1 चम्मच
ठंडा दूध- जरूरतानुसार

nari,PunjabKesari

विधि

1. एक कटोरी में दोनों चीजों को मिलाकर स्मूद सा पेस्ट बनाएं।
2. अब इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
3. इसे सूखने तक लगाएं रखें।
4. पैक के सूखने के बाद गीले हाथों से मसाज करते हुए इसे उतारे।
5. बाद में चेहरे को पानी से धो लें।

वैसे तो स्किन का गोरा और काला होना जीन्स पर निर्भर करता है। मगर स्किन को साफ, मुलायम और ग्लोइंग बनाने के लिए नेचुरल चीजों से तैयार फेसपैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। अच्छा रिजल्ट पाने के लिए इनमें से किसी भी फेसपैक को हफ्ते में 2 बार जरूर लगाएं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static