जानें किन राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?
punjabkesari.in Friday, Jan 16, 2026 - 06:31 PM (IST)
नारी डेस्क : 17 जनवरी 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आ रहा है। कुछ राशियों को धन और करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, वहीं कुछ को सेहत और रिश्तों में सतर्क रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक कल का विस्तृत राशिफल।
मेष राशि
आज का दिन लंबे समय से अटके कामों को पूरा करने का है। मन में उत्साह रहेगा, लेकिन गुस्से पर काबू रखना जरूरी होगा। परिवार में किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं और घर के रिनोवेशन पर पैसा लग सकता है।
भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: लाल
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि
आज शौक और लग्जरी से जुड़ी खरीदारी संभव है। वाणी पर संयम रखें। किसी दोस्त से खुशखबरी मिल सकती है। खोई हुई कोई प्रिय वस्तु वापस मिल सकती है। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी।
भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: सफेद
उपाय: मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
मिथुन राशि
निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। बुद्धिमानी से विरोधियों पर जीत मिलेगी। सेहत को लेकर सावधान रहें। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। पुराने कर्ज को लेकर दबाव आ सकता है।
भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: हरा
उपाय: गणपति को दूर्वा अर्पित करें।
यें भी पढ़ें : सर्दियों में सूख गया है तुलसी का पौधा तो हरा-भरा करने के लिए अपनाएं ये तरीके
कर्क राशि
सेहत को नजरअंदाज न करें, खासकर पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। व्यापार में नई तकनीक अपनाने से लाभ मिलेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग हैं।
भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग: सफेद
उपाय: शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।

सिंह राशि
खर्चों में बढ़ोतरी होगी, लेकिन उन्नति के रास्ते भी खुलेंगे। बजट बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा। विद्यार्थियों को मानसिक राहत मिलेगी। यात्रा के योग बन सकते हैं।
भाग्यशाली अंक: 1
भाग्यशाली रंग: सुनहरा
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।
कन्या राशि
दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ संभव है। बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है।
भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: हरा
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।
यें भी पढ़ें : शनिदेव का वाहन जानें कैसे बन गया कौवा, क्यों हैं उनके लिए सबसे खास?
तुला राशि
परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। विरोधियों से सावधान रहें। संतान की पढ़ाई को लेकर चिंता दूर होगी।
भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
उपाय: मां दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें।

वृश्चिक राशि
खर्च अधिक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। धन में वृद्धि के योग हैं। पुराना लेनदेन परेशानी दे सकता है। खास लोगों से मुलाकात होगी।
भाग्यशाली अंक: 8
भाग्यशाली रंग: लाल
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
धनु राशि
जिम्मेदारी के साथ काम करने से सफलता मिलेगी। अधूरे काम पूरे होंगे। निवेश से जुड़ा कोई प्रस्ताव मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा।
भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: पीला
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
मकर राशि
आय में सुधार होगा और रुका हुआ धन मिल सकता है। पार्टनरशिप में लाभ मिलेगा। नौकरी बदलने की सोच सकते हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
भाग्यशाली अंक: 4
भाग्यशाली रंग: नीला
उपाय: शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें।

कुंभ राशि
दिन सकारात्मक रहेगा। व्यापार में थोड़ी परेशानी के बाद सफलता मिलेगी। पिता से मनमुटाव हो सकता है। अविवाहितों के लिए नए रिश्ते का योग है।
भाग्यशाली अंक: 7
भाग्यशाली रंग: नीला
उपाय: गरीबों को काले तिल दान करें।
यें भी पढ़ें : डायबिटीज में नसों को डैमेज करती हैं ये 5 बड़ी गलतियां, शुगर के मरीज भूलकर भी न करें
मीन राशि
जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे। करियर को लेकर मेहनत जारी रखें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग: पीला
उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें।

