15 हजार की सैलरी में कैसे बना ली 15 करोड़ की संपत्ति?
punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 06:18 PM (IST)
नारी डेस्क: राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने फलोदी जिले की ग्राम पंचायत कानासर में कार्यरत जूनियर असिस्टेंट शुभकरण छींपा के ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की। जांच में पता चला कि उसने 15 साल की सरकारी सेवा में सिर्फ 17 लाख रुपए की वैध आय होने के बावजूद लगभग 15 करोड़ रुपए की संपत्ति बना ली।
खजाना देख पुलिस भी हैरान
ACB की टीम ने शुभकरण छींपा के 5 ठिकानों पर एक साथ रेड की। इन ठिकानों में शामिल हैं

कानासर ग्राम पंचायत का उदट गांव
जांच में उसके पास से 2 किलो सोना, 3 किलो चांदी, 75 लाख रुपए कैश, 5 आलीशान मकान और कई हेक्टेयर जमीन और शहरों में प्लॉट्स का पता चला। कुल संपत्ति लगभग 15 करोड़ रुपए है।
ये भी पढ़ें: हैरान कर देने वाला मामला- बच्चे के कान में फंसी इस चीज, डॉक्टर भी देखकर रह गए दंग
सरकारी सेवा में 2010 से
शुभकरण छींपा मार्च 2010 में श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पूनरासर में रोजगार सहायक के रूप में नियुक्त हुआ था। 2022 में उसे प्रमोशन देकर जूनियर असिस्टेंट सहायक बनाया गया और तब से वह कानासर ग्राम पंचायत, फलोदी में कार्यरत था।

पत्नी और रिश्तेदारों के नाम पर संपत्ति
जांच में यह भी पता चला कि शुभकरण ने अधिकांश संपत्ति अपनी पत्नी सरिता और अन्य रिश्तेदारों के नाम कर रखी थी। परिवार की पृष्ठभूमि साधारण थी—उसके तीन भाई गांव में छोटे-मोटे काम करते हैं। लेकिन शुभकरण ने सरकारी सैलरी के बावजूद काली कमाई करके करोड़ों की संपत्ति बना ली।
ACB की कार्रवाई
एसीबी ने इस मामले में शुभकरण और उसकी पत्नी दोनों को आरोपी बनाया है। इस छापेमारी ने न केवल पुलिस बल्कि उसके साथ काम करने वाले कर्मचारियों को भी हैरान कर दिया।

