10 जनवरी 2026 का राशिफल, जानें किन राशियों को मिलेगी सफलता

punjabkesari.in Friday, Jan 09, 2026 - 06:38 PM (IST)

नारी डेस्क : 10 जनवरी 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें, अवसर और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। करियर, व्यापार, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में कुछ राशियों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, वहीं कुछ जातकों को सोच-समझकर फैसले लेने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर मेष, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों को धन और बिजनेस से जुड़े मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का हाल।

 मेष राशि

आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं और आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। ऑफिस में काम का दबाव अधिक रहेगा, जिससे थकान महसूस हो सकती है। माता-पिता का सहयोग आर्थिक मामलों में मददगार रहेगा। मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है।
भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: लाल
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

PunjabKesari

वृष राशि

दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी। अधिकारियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। छात्र पढ़ाई में अतिरिक्त मेहनत करेंगे। धार्मिक गतिविधियों में शामिल होकर मानसिक शांति मिलेगी।
भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: सफेद
उपाय: मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

मिथुन राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा और प्रदर्शन अच्छा रहेगा। किसी परिजन से खुशखबरी मिल सकती है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: हरा
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

यें भी पढ़ें : स्टडी में खुलासा: 2030 तक देशभर में इस कैंसर का बढ़ेगा खतरा, महिलाओं को होगा ज्यादा रिस्क

 

कर्क राशि

दिन शुभ संकेत दे रहा है। रोजगार और आय के नए अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपके काम को आसान बनाएगा। बिजनेस में नए आइडियाज आएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी।
भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग: सफेद
उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

PunjabKesari

सिंह राशि

आज का दिन अनुकूल रहेगा। सहकर्मियों से तालमेल भविष्य में लाभ देगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। नए काम की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। जीवनसाथी के सहयोग से सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली अंक: 1
भाग्यशाली रंग: सुनहरा
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

कन्या राशि

आज का दिन उत्तम रहेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। मित्रों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। साहित्य और लेखन में रुचि बढ़ेगी।
भाग्यशाली अंक: 4
भाग्यशाली रंग: हरा
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

तुला राशि

दिन लाभदायक रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। घर में शुभ समाचार आ सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे। बच्चे पढ़ाई और खेल दोनों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
उपाय: मां लक्ष्मी को गुलाब के फूल चढ़ाएं।

यें भी पढ़ें : मूली में कौन-कौन से विटामिन होते हैं? नहीं खाने वाले जान लें इसके फायदे

वृश्चिक राशि

आज का दिन फायदे का रहेगा। बिजनेस में बदलाव लाभ देगा। पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। किसी बड़ी समस्या से राहत मिलेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।
भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: लाल
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

PunjabKesari

धनु राशि

दिन अच्छा रहेगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं।
भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: पीला
उपाय: केले के पेड़ को जल चढ़ाएं।

मकर राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। योजनाएं सही दिशा में आगे बढ़ेंगी। नए लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। शिक्षा से जुड़ी बाधाएं दूर होंगी। सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मान मिलेगा।
भाग्यशाली अंक: 8
भाग्यशाली रंग: नीला
उपाय: शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं।

कुम्भ राशि

दिन शुभ रहेगा। बिजनेस से जुड़े फैसले फायदेमंद होंगे। निवेश से पहले सलाह लें। छात्रों को सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
भाग्यशाली अंक: 7
भाग्यशाली रंग: आसमानी
उपाय: जरूरतमंद को कंबल दान करें।

मीन राशि

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में सराहना मिलेगी। छात्रों को मेहनत जारी रखनी चाहिए। किसी पुराने उपकार का फल मिलेगा। आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा।
भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: पीला
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static