लिवर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है डिटॉक्स, जानिए 10 आसान तरीके

punjabkesari.in Wednesday, Aug 12, 2020 - 02:28 PM (IST)

लिवर हमारे शरीर का बहुत जरुरी हिस्सा है। इसके अंदर बनने वाला बाइल जूस जरुरी तत्व और अन्य मिनरल्स को अब्सॉर्ब करने में मदद करता है। यह पाचन क्रिया को भी बढ़ाता है, जितने रेड ब्लड सेल्स पुराने हो चुके है उन्हें भी यह नष्ट करता है। लिवर सारे टॉक्सिन्स को रिमूव करता है। सबसे जरुरी बात लिवर के कारण ही आप अल्कोहल या वाइन पचा सकते है। पर इतने सारे काम करने पर कई बार लिवरर की क्षमता कम हो जाती है जिससे बहुत सारी बीमारियां होने लगती है। लिवर के खराब होने पर बहुत सारे लक्षण दिखने शुरू हो जाते है, जैसे एलर्जी, कुपोषण, ज्यादा भूख, थकान, अनियमित पाचन, त्वचा के रोग, एसिडिटी आदि। पर आप लीवर को आसानी से डिटॉक्स भी कर सकते है। चलिए आपको बताते है 10 आसान तरीके जिससे आप अपने लिवर को डिटॉक्स कर सकते है। 

 

हल्दी

यह लिवर के सारे एंजाइम को एक्टिव करने में मदद करता है। सुबह उठने के बाद सबसे पहले एक चमच्च हल्दी, काली मिर्च को पानी के साथ लें। 

PunjabKesari

शुगर करें कम

अपनी डेली रूटीन में चीनी का सेवन 20-30 ग्राम या उससे कम रखें। ऐसा करने से शुगर पर कंट्रोल रहेगा और इंसुलिन या ग्लूकोस का संतुलन भी ठीक रहेगा। 

PunjabKesari

जंक फूड को करें अवॉयड 

बाजार का बना हुआ खाना या फ्रोजन फूड को बिल्कुल ही न खाएं। इसका सेवन करने से लिवर का काम बढ़ जाता है और लिवर की यह क्षमता कम होने लगती है। 

अल्कोहल

शराब को तो हाथ भी न लगाए क्योकि यह लिवर के काम को तो बढ़ाता ही है साथ में यह शरीर को भी बहुत नुक्सान पहुंचाता है।

PunjabKesari

गर्म पानी और नींबू का रस

एक गिलास गर्म पानी में आधा नींबू का रस मिलाएं और सुबह इसे पी लें। रोजाना 10-12 गिलास गर्म पानी का सेवन करें।

PunjabKesari

हरे पत्ते वाले सब्जियां

गहरे रंग के पत्तेदार साग जैसे पालक, केल (Kale), अरुगुला, सरसों का साग, करेला में क्लींजिंग तत्व होते हैं जो प्राकृतिक रूप से लिवर की गंदगी को खत्म करने में मदद करते हैं।

ग्रीन टी

लिवर की बीमारी के खतरे को कम करने के लिए हर दिन 2-3 कप ग्रीन टी का सेवन जरूर करें। यह लिवरर को एक्टिव रखने में मदद करेगा।

PunjabKesari

लहसुन

लहसुन के अंदर सल्फर के तत्व होते है जो गंदगी को साफ करने में मदद करते है इसलिए रोजाना रात में दो लहसुन के कलियों का सेवन करें।

PunjabKesari

आंवला 

आंवला पाचन क्रिया को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे लिवर का डिटॉक्स आसान हो जाता है।

कॉफी

इसके अंदर बहुत से ऐसे तत्व होते है जो इनएक्टिव सेल्स को एक्टिव करने में मदद करते है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static