जायरा छेड़छाड़ मामला, अभिषेक के साथ इवेंट में आईं नजर

punjabkesari.in Wednesday, Dec 13, 2017 - 06:17 PM (IST)

महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले कम होने की बजाय तेजी से बढ़ रहे है। सिर्फ आम महिलाएं ही नहीं बल्कि फिमेल सेलेब्स भी इनका शिकार हो रही हैं। बॉलीवुड की कई हस्तियों ने अपने साथ सेक्सुअल हरासमेंट की घटनाएं मीडिया में शेयर की है। 

हाल ही में दंगल में आमिर की ऑन स्क्रीन बेटी का किरदार निभाने वाली जायरा वसीम भी छेड़छाड़ का शिकार हो गई। वीडियो के जरिए उन्होंने रो-रो कर फ्लाइट में उनके साथ हुई बदसलूकी और छेड़छाड़ के बारे में बताया।  उन्होंने अारोप लगाया था कि उनके साथ सफर कर रहे विकास सचदेव नामक व्यक्ति ने उनसे छेड़छाड़ की है। जायरा के साथ छेड़छाड़ दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में हुई है। जिस शख्स पर छेड़खानी का आरोप लगाया है वह उनके पीछे वाली सीट पर बैठा हुआ था।आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है हालांकि उसने अपने बयान में कहा है कि उसने छेड़छाड़ नहीं की। 

हाल में ही जायरा वसीम मुंबई में एक्टर अभिषेक बच्चे के साथ एक इवेंट में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने कॉपर कलर की शर्ट के साथ ब्लू कलर के डेनिम जीन्स वियर की थी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static