Latest Trend: नेहा-सानिया की तरह बच्चे को दें मां-पिता दोनों का सरनेम

punjabkesari.in Saturday, Dec 22, 2018 - 06:27 PM (IST)

भारतीय परंपरा पर गौर करें तो शादी के बाद लड़की का सरनेम बदल जाता है। मगर अब ऐसा कुछ नहीं है। लड़कियां अपने पति के साथ अपने पिता का सरनेम भी अपने नाम के पीछे जोड़ने लगी है। अगर बात बच्चों के सरनेम की करें तो अक्सर उनके के नाम के पीछे पिता का सरनेम लगाया जाता है लेकिन ट्रेंड अब बदल चुका है। बच्चों के नाम के पीछे सिर्फ पिता ही नहीं बल्कि मां का सरनेम भी जोड़ा जा रहा है। 

बच्चे के नाम का नया ट्रेंड

सानिया मिर्जा ने 30 अक्टूबर 2018 को बेटे को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने इजहान मिर्जा मलिक रखा। क्या आपने इस नाम पर गौर किया? सानिया ने पहले ही कहा था कि बच्चा दोनों का सरनेम लगाएगा। जी हां, इजहान के पीछे सानिया मिर्जा और शोएब मलिक यानी मां-बाप दोनों का सरनेम लगा है।

PunjabKesari

बच्चे के नाम के साथ जोड़ा जा रहा है मां-बाप दोनों के सरनेम

सिर्फ सानिया ही नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अगंद बेदी ने भी अपनी बेटी मेहर के नाम के पीछे धूपिया+बेदी सरनेम रखा है। हालांकि, आप भी इन स्टार्स की तरह अपने बच्चे का नाम के पीछे दोनों का सरनेम लगा सकते है जो अपकमिंग साल 2019 का ट्रेंड भी बनने वाला है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static