कहां से हुई 'वर्ल्ड म्यूजिक डे' मनाने की शुरूआत? जानिए गाना सुनने के फायदे

punjabkesari.in Thursday, Jun 21, 2018 - 03:41 PM (IST)

21 जून को 'वर्ल्ड म्यूजिक डे' मनाया जाता है। 'वर्ल्ड म्यूजिक डे' मनाने की शुरूआत सबसे पहले फ्रांस से हुए थी। फ्रांसीसी लोगों की संगीत के प्रति दिवानगी को देखते हुए 21 जून 1982 को आधिकारिक रूप से संगीत-दिवस मनाने की घोषणा की गई थी। इसके बाद पूरे 32 देशों में 'वर्ल्ड म्यूजिक डे' मनाने की शुरूआत हुई। 

 


फ्रांस में तो इस दिन जलसा भी किया जाता है। इस जलसे को 'Fete de la Musique' से जाना जाता है। अब केवल फ्रांस ही नहीं बल्कि अर्जेंटिना, ब्रिटेन, लक्जमबर्ग, जर्मनी, चीन, लेबनॉन, कोस्टा रिका के अलावा भारत में भी होने लगा है। इन जलसो के द्वारा पूरी दुनिया में शांति का संदेश देना है। 

 


 संगीत सुनने के लाभ

 


1. संगीत सुनने से इंसान को मानसिक तनाव नहीं होता है। जब भी आप ड्रिप्रेशन महसूस करें तो गाना सुने। गाना सुनने से मन शांत होता है।


2. गाना सुनने से दिल यानी हार्ट से संबंधित समस्याएं नहीं होती। संगीत से दिल स्वस्थ रहने के साथ ही मूड को भी फ्रैश भी होता है। संगीत सुनने से हमारे शरीरे से एंडार्फिन हार्मोन नामक तत्व निकलता है जो दिल को स्वस्थ रखने का काम करता है। 


3. संगीत सुनने से दिमाग स्वस्थ रहता है। दिमाग स्वस्थ तो व्यक्ति स्वस्थ। संगीत हमारे दिमाग के लिए योग का काम करता है।

4. गाना सुनने से अच्छी नींद आती है। मगर इस बात का ध्यान रहे की रात में कभी भी रॉक और रैट्रो गाने ना सुने। अच्छी नींद के लिए हमेशा सुकून देने वाले गाने सुनने चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static